Ashna Kishore: बॉलीवुड अदाकाराओं से कम बोल्‍ड नहीं हैं 'हप्‍पू की उलटन पलटन' की कैट, कमाती हैं इतनी रकम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2021, 11:21 AM IST

Happu ki Ultan Paltan fame Ashana Kishore Hot pics: एंड टीवी के सीरियल हप्‍पू की उलटन पलटन में हप्‍पू सिंह की सबसे बड़ी बेटी कैट (कटोरी) का रोल निभाने वाली आशना किशोर काफी लोकप्रिय हैं।

Ashna Kishore: बॉलीवुड अदाकाराओं से कम बोल्‍ड नहीं हैं 'हप्‍पू की उलटन पलटन' की कैट, कमाती हैं इतनी रकम

Happu ki Ultan Paltan fame Ashana Kishore Hot pics: एंड टीवी के सीरियल हप्‍पू की उलटन पलटन में हप्‍पू सिंह की सबसे बड़ी बेटी कैट (कटोरी) का रोल निभाने वाली अदाकारा आशना किशोर काफी लोकप्रिय हैं। वह सीरियल में अंग्रेजी में बात करती हैं और उनकी अंग्रेजी तो मतलब कमाल की है। वह अपने दोस्‍त के साथ मिलकर अंग्रेजी की ऐसी टांग तोड़ती हैं कि हंसी आ जाती है।

हालांकि सीरियल में वह अपने स्‍टाइल पर पूरा ध्‍यान रखती हैं। हप्‍पू सिंह (Yogesh Tripathi) के बाकी बच्‍चे जहां अपने लुक पर बिलकुल ध्‍यान नहीं देते हैं, वहीं कैट यानि कटोरी हमेशा फैशनेबल नजर आती हैं। चलिए जानते हैं कि कौन हैं 'हप्‍पू की उलटन पलटन' की कैट। 



दरअसल, योगेश त्रिपाठी, हिमानी शिवपुरी स्‍टारर यह सीरियल कॉमेडी की डोज लेकर दर्शकों के बीच आता है और खूब गुदगुदाता है। सीरियल का हर किरदार लाजवाब है। शो में कैट का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस आशना किशोर असल जिंदगी में काफी अलग हैं। 'हप्‍पू की उलटन पलटन' से पहले वह 'मेरी दुर्गा' सीरियल में नजर आ चुकी हैं। वह इंस्टाग्राम और फेसबुक पर काफी एक्टिव रहती हैं।

उनके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते रहते हैं और इंस्टाग्राम पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। टिक टॉक पर भी वह काफी वीडियोज पोस्‍ट करती थीं। टिक टॉक बंद होने से पहले उनके एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।  चार जून को आशना किशोर ने अपना 24वां जन्‍मदिन मनाया। 

आशना किशोर इतनी लेती हैं फीस 

अदाकारा आशना किशोर को हप्‍पू की उलटन पलटन सीरियल से काफी लोकप्रियता हासिल हुई है। कैट यानि कटोरी सिंह के किरदार में उन्‍हें फैंस ने काफी प्‍यार दिया है। आपको बता दें कि वह इस सीरियल के लिए 5 लाख से 10 लाख रुपये तक हर महीने कमाती हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनकी महीने की कमाई लाखों में है। 

End of Article