तलाक लेने के पीछे छुपा है सई-विराट का गहरा राज, पाखी ने लगाया सई पर किसी और से प्यार करने का इल्जाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2022, 05:30 PM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल में अक्सर सई और पाखी के बीच कैटफाइट देखा गया है। लेकिन इस बार पत्रलेखा अपनी हद पार करके सई के ऊपर एक ऐसा इल्जाम लगाएगी जिसकी वजह से हर कोई हक्का-बक्का रह जाएगा। 

तलाक लेने के पीछे छुपा है सई-विराट का गहरा राज, पाखी ने लगाया सई पर किसी और से प्यार करने का इल्जाम
Photo Credit: Instagram

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: छोटे पर्दे का पॉपुलर टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी दिन पर दिन काफी दिलचस्प होती जा रही है। इन दिनों इस टीवी सीरियल की स्टोरीलाइन विराट, सई और श्रुति पर फोकस्ड है। इस टीवी सीरियल में यह देखा जा रहा है कि कैसे विराट श्रुति की बात सई और अपने घर परिवार वालों से छुपा रहा है। इसी बीच गलतफहमी की वजह से सई विराट से तलाक लेने का फैसला करती है वहीं विराट भी सई से तलाक लेने के लिए मान जाता है। जैसे ही विराट और सई तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर करते हैं वैसे ही भवानी विराट के लिए एक ऐसा फैसला लेती है जिसे सुनकर सभी के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। भवानी विराट को श्रुति से शादी करने के लिए कहती है और उसके रिश्ते को नया नाम देने का निर्णय लेती है। फिलहाल अब इस टीवी सीरियल की कहानी में और रोलर कोस्टर राइड आएंगे। 

तलाक लेने के पीछे विराट-सई का छुपा है गहरा राज 

इस टीवी सीरियल के मौजूदा एपिसोड में सई और विराट के तलाक का ट्रैक चल रहा है। इस टीवी सीरियल में यह देखा जाएगा कि तलाक के कागजात पर साइन करते समय सई के आंखों में आंसू आ जाएंगे। ‌दूसरी ओर, जब वह‌ विराट को इन पेपर पर साइन करने के लिए कहती है तब दिल पर पत्थर रखकर विराट भी पेपर पर साइन कर देता है। सई और विराट का रिश्ता भले ही पति-पत्नी का था लेकिन इन दोनों के बीच कभी फिजिकल रिलेशन नहीं बना। इस टीवी सीरियल में इन दोनों के फिजिकल रिलेशन का ट्रैक कभी नहीं चला लेकिन यह दोनों अपने घर वालों से बहुत बड़ा राज छुपा रहे हैं। कुछ खबरों के अनुसार, सई और विराट के तलाक लेने के पीछे कोई बड़ा राज बताया जा रहा है। 

पाखी ने लगाया सई पर घिनौना इल्जाम

इस टीवी सीरियल में यह देखा गया कि पाखी कभी भी सई को ताने मारने का एक भी मौका नहीं छोड़ती है। जब भी उसे मौका मिलता है वह सई को बुरा भला कहती रहती है। अब इस टीवी सीरियल में यह देखा जाएगा कि जैसे ही सई और विराट के तलाक लेने की बात आएगी वैसे ही पाखी सई पर तानों का वार करेगी। पाखी घर वालों के सामने सई पर घिनौना इल्जाम लगाते हुए यह रहेगी कि वह विराट से तलाक इसलिए ले रही है क्योंकि वह किसी और से प्यार करती है और किसी और से शादी करना चाहती है। पाखी की बात सुनकर सम्राट गुस्सा हो जाता है और घर वालों के सामने उसे डांटता है। वहीं, शिवानी भी सई के सपोर्ट में आती है। 

End of Article