Naagin 6 Update: तेजस्वी प्रकाश बनीं एकता कपूर की नई नागिन, बिग बॉस-15 फेम सिम्बा नागपाल होंगे TV सीरियल के हीरो?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2022, 11:37 PM IST

Naagin 6 lead Stars is bigg boss 15 contestants? जब से एकता ने शो के छठें सीजन की घोषणा की है, फैंस कयास लगा रहे हैं कि अब नई नागिन कौन होगी? अब इन चर्चाओं के बीच नई जोड़ी की खबर आ चुकी है..

Naagin 6 Update: तेजस्वी प्रकाश बनीं एकता कपूर की नई नागिन, बिग बॉस-15 फेम सिम्बा नागपाल होंगे TV सीरियल के हीरो?

एकता कपूर की नागिन फ्रेंचाइजी टेलीविजन पर सबसे लोकप्रिय शो में से एक है। छोटे परदे की ये एक ऐसी सीरीज है जिसे आप प्यार कर सकते हैं या नफरत कर सकते हैं, लेकिन आप इसे अनदेखा नहीं कर सकते। जब से एकता ने शो के छठें सीजन की घोषणा की है, फैंस कयास लगा रहे हैं कि अब नई नागिन कौन होगी? अब तक रुबीना दिलाइक, माहिरा शर्मा जैसे नाम सामने आ चुके हैं जो मुख्य भूमिकाएं कर सकते हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि एक एक्ट्रेस से जिसने ये रेस जीत ली है और वह कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश हैं। 

जी हां! रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेजस्वी प्रकाश को लीड के लिए फाइनल कर लिया गया है और वह जल्द ही शो की शूटिंग शुरू करेंगी। तेजस्वी अभी बिग बॉस 15 के फिनाले वीक में पहुंच चुकी हैं और उनके शो जीतने की भी काफी संभावनाएं हैं। जबकि एकता कपूर ने द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है कि सीजन 6 में उनकी नागिन कौन है।

वास्तव में, कई लोगों ने सोचा था कि माहिरा शर्मा मुख्य होंगी क्योंकि एकता ने खुद संकेत दिया था कि शो की लीड एक्ट्रेस का नाम 'एम' से शुरू होता है। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि तेजस्वी की पॉपुलैरिटी को देखकर एकता ने उन्हें फाइनल कर लिया है।


नागिन 6 की चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों से है। शो में जाहिर तौर पर तेजस्वी प्रकाश फीमेल लीड के तौर पर होंगी। अब, रिपोर्ट्स बताती हैं कि सिम्बा नागपाल शो के मेल लीड हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें नागिन 6 के सेट पर देखा गया था। कुछ दिन पहले कहा गया था कि ईशान सहगल भी शो का हिस्सा हैं।

ऐसा लगता है कि निर्माता दो मेल लीड एक्टर ढूंड रहे हैं। इसमें एक खलनायक की भूमिका में और दूसरा हीरो के रोल में होगा। इसी के मद्देनजर अब सिम्बा नागपाल शो में एट्री हो सकती है। सिम्बा को गलत तरीके से बिग बॉस 15 से बाहर कर दिया गया था।

बताया जा रहा है कि बिग बॉस 15 से बाहर होने के बाद सिम्बा नागपाल को खतरों के खिलाड़ी की पेशकश की गई थी। एमटीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले युवा अभिनेता पहले ही चैनल पर शक्ति शो कर चुके हैं। बिग बॉस में अपने क्यूट अंदाज से उन्होंने सलमान खान का ध्यान भी खींचा था। साथ ही उन्होंने साफ कर दिया था कि उन्होंने अपनी मां को खुश करने के लिए ही बिग बॉस 15 में हिस्सा लिया था। उनकी नजर एक्टिंग करियर पर है। 

End of Article