Virat and Sai will come closer GHKKPM: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। काफी समय से चली आ रही सई और विराट के बीच अनबन अब प्यार में बदलने वाली है। नील भट्ट (Neil Bhatt), ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और आयशा शर्मा (Ayesha Singh) स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में इन दिनों होली का जश्न मनाया जा रहा है। विराट बड़ी मुश्किल से होली मनाने नीचे आया और उसके बाद सई ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर विराट पर लगे सभी आरोपों पर सफाई दी।
जब विराट पर लगे सारे आरोप धुल गए तो उसकी झुकी नजरें उठीं। हालांकि उसके हाथ में फ्रैक्चर है और वो होली खेलने के मूड में नहीं है। इसलिए सई एक तरकीब निकालेगी और विराट खूब होली खेलेगा। सई विराट के लिए स्पेशल गुजिया बनाएगी जिसमें वह भांग डाल देगी। भांग का नशा चढ़ते ही विराट झूमने लग जाएगा। वहीं पाखी सई को भांग वाली ठंडाई पिला देगी। नशे की हालत में विराट अपना सारा गुस्सा भुलाकर सई के साथ मस्ती करने लगेगा।
भांग के नशे के बाद सई और विराट होली की मस्ती में झूमने लगेंगे। विराट स्टेज पर डांस करेगा और सई से हंसकर बात करेगा। दोनों एक दूसरे के करीब आने लगेंगे। हालांकि पत्रलेखा यानि विराट की भाभी को दोनों का करीब आना रास नहीं आएगा और वो रंग में भंग डालने की पूरी कोशिश करेगी।
विराट और सम्राट डांस फ्लोर खूब डांस करेंगे। वहीं दूसरी तरफ सई और पाखी भी एक दूसरे को चैलेंज करने वाली हैं। आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि स्टेज पर पाखी और सई के बीच डांस की टक्कर होगी। देखना होगा कि कौन किसको मात देगा।

