Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: चव्हाण निवास की नई मुखिया बनेगी सई, सोनाली लेगी विलेन बनकर बदला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 5, 2022, 01:27 PM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड्स में नया ट्विस्ट आने वाला है। यह ट्विस्ट सई के फैंस के लिए तो खुशियां लाएगा लेकिन पत्रलेखा के फैंस को बेचैन कर देगा।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: चव्हाण निवास की नई मुखिया बनेगी सई, सोनाली लेगी विलेन बनकर बदला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड्स में नया ट्विस्ट आने वाला है। यह ट्विस्ट सई के फैंस के लिए तो खुशियां लाएगा लेकिन पत्रलेखा के फैंस को बेचैन कर देगा। इस नए ट्विस्ट से चव्हाण निवास में धमाका होगा। दरअसल, अगले एपिसोड (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode) में भवानी सभी के सामने सई को चौहान हाउस का मुखिया घोषित कर देगी। 

भवानी सई को लगातार सपोर्ट करती जा रही है और ये बात सोनाली के गले नहीं उतर रही है। अब सोनाली सई से बदला लेने की योजना बनाएगा। नील भट्ट, आयशा सिंह स्टारर सीरियल गुम है किसी के प्यार में के नए एपिसोड में सई (Ayesha Singh) और विराट कुलदेवी के मंदिर जाएंगे। चुंकि दोनों की दोबारा शादी हुई है तो दोनों कुलदेवी के दर्शन करेंगे। मंदिर जाने से पहले भवानी उसे एक बेशकीमती साड़ी देगी। यह साड़ी घर की मुखिया ही पहनती है। 

जब ये बात पाखी और सोनाली को पता चलेगी तो उनकी नींद उड जाएगी और उनके कलेजे पर सांप लेटने लगेंगे। उनके से किसी को ये बात हजम नहीं हो रही है कि भवानी ने सई को घर का मुखिया कैसे बना दिया। सोनाली इस बात से बुरी तरह परेशान हो जाएगी। वह सई की मुखिया बनने के बाद चव्हाण निवास की विलेन बन जाएगी। 

उससे पहले सई अपनी पहली रसोई की रस्म को पूरा करेगी और भवानी के लिए हलवा बनाएगी। सई का ये अंदाज देखकर विराट भी खुश हो जाएगा। तभी भवानी सबके सामने ऐलान कर देगी कि पाखी और सम्राट का बच्चा चव्हाण परिवार का वारिस नहीं बन सकता, इसलिए ये जिम्मेदारी सई और विराट को उठानी होगी। इसी के साथ सई चव्हाण निवास की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले लेगी। 

End of Article