प्यार के रंगों से सजा है Aishwarya Sharma-Neil Bhatt का आशियाना, बेडरूम से हाॅल तक देखें इंसाइड फोटोज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2022, 08:11 PM IST

Aishwarya Sharma And Neil Bhatt Home: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में फेम ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट का आशियाना बहुत खूबसूरत है। इन दोनों टीवी सितारों ने प्यार के रंगों से अपने घर को सजाया है।

प्यार के रंगों से सजा है Aishwarya Sharma-Neil Bhatt का आशियाना, बेडरूम से हाॅल तक देखें इंसाइड फोटोज
Photo Credit: Instagram

Aishwarya Sharma And Neil Bhatt Home Inside Pictures: स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) फेम ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और नील भट्ट (Neil Bhatt) की जोड़ी ऑफ स्क्रीन लोगों को बहुत पसंद आती है। अपनी जबरदस्त एक्टिंग से इन दोनों टीवी सितारों ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। लेकिन जब इन दोनों टीवी सितारों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था तब दर्शक हैरान रह गए थे। पिछले वर्ष नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma And Neil Bhatt) ने अपने रिश्ते को नया नाम दिया था। शादी करने के बाद जब ऐश्वर्या शर्मा नील भट्ट के घर आईं तब उन्होंने प्यार के रंगों से अपने घर को सजा दिया। इन दोनों का आशियाना बहुत खूबसूरत है जिसकी तस्वीरें यह दोनों अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते रहते हैं। यहां देखें ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के घर की इनसाइड तस्वीरें (Aishwarya Sharma And Neil Bhatt Home Inside Pictures)।

गृह प्रवेश की तस्वीरें

शादी करने के बाद ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट जब घर में आए थे तब उनके ससुराल वालों ने शानदार तरीके से इस कपल का घर में स्वागत किया था। ऐश्वर्या शर्मा ने अपने गृह प्रवेश की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थीं जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया था। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या शर्मा के घर की झलकियां नजर आई थीं।

बहुत खूबसूरत है बेडरूम

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट का बेडरूम बहुत खूबसूरत है जिससे इन दोनों टीवी सितारों ने ब्राइट कलर से सजाया है। शादी के बाद ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने अपने बेडरूम की तस्वीरें साझा की थीं जो दर्शकों को बहुत पसंद आई थीं। 

दीवारों को दिया है शानदार रंग

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इन्हीं तस्वीरों के जरिए ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के घर की झलक दिख जाती है। इन तस्वीरों को देखकर यह पता चलता है कि इस कपल ने अपने घर की दीवारों को बहुत खूबसूरत रंग दिया है। 

घर को दिया है मॉडर्न लुक

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने अपने घर को मॉडर्न लुक दिया है। इन दोनों ने अपने घर को सिंपल इंटीरियर्स से सजाया है। इन तस्वीरों को देखकर यह पता चलता है कि इन्होंने अपने घरों के दीवारों और फर्नीचर्स के रंगों के कॉन्बिनेशन को बहुत ध्यान से चुना है। 

बहुत प्यारा है ड्राॅइंग रूम

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने अपने घर के ड्राॅइंग रूम को सिंपल लुक दिया है। भले ही उनका ड्राॅइंग रूम का लुक सिंपल है लेकिन वह दिखने में बहुत खूबसूरत है। अपने ड्राॅइंग रूम के फर्नीचर्स का सिलेक्शन ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने कलर कॉन्बिनेशन को देखते हुए चुना है। 

End of Article