नई नवेली दुल्हन बन अंकिता लोखंडे ने शादी के बाद मनाई पहली मकर संक्रांति, घरवालों संग जमकर की पतंगबाजी 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2022, 05:54 PM IST

Ankita Lokhande First Makar Sankranti Celebration After Marriage: टीवी की जानी-मानी अदाकारा अंकिता लोखंडे ने शादी के बाद अपनी पहली मकर संक्रांति धूमधाम से मनाई। इस खास मौके की तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की।

नई नवेली दुल्हन बन अंकिता लोखंडे ने शादी के बाद मनाई पहली मकर संक्रांति, घरवालों संग जमकर की पतंगबाजी 
Photo Credit: Instagram

Ankita Lokhande And Vicky Jain First Makar Sankranti After Marriage: मकर संक्रांति का त्यौहार हिंदू धर्मावलंबियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। नवविवाहित जोड़ों के लिए भी यह त्यौहार बहुत विशेष होता है। इस वर्ष मकर संक्रांति का त्यौहार बॉलीवुड और टीवी जगत के कई नवविवाहित जोड़ों ने मनाया। इन्हीं में से एक अंकिता लोखंडे और विक्की जैन (Ankita Lokhande And Vicky Jain) हैं। टीवी की जानी-मानी अदाकारा अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने शादी के बाद अपना पहला मकर संक्रांति बहुत धूमधाम से मनाया है (Ankita Lokhande First Makar Sankranti)।

अपने मकर संक्रांति सेलिब्रेशन की तस्वीरें अदाकारा ने अपनी इंस्टाग्राम हैंडल पर भी साझा की हैं (Ankita Lokhande Makar Sankranti Pictures)। एक्ट्रेस ने एक वीडियो साझा करते हुए अपने मकर संक्रांति सेलिब्रेशन की झलकियां पेश की हैं। 

अंकिता लोखंडे ने मनाई पहली मकर संक्रांति

अंकिता लोखंडे ने 14 दिसंबर 2021 के दिन विक्की जैन के साथ सात फेरे लिए थे। वर्ष 2021 में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी बहुचर्चित शादियों में से एक थी। शादी के बाद इन दोनों ने कल अपनी पहली मकर संक्रांति मनाई (Ankita Lokhande And Vicky Jain First Makar Sankranti After Marriage)।

इस दौरान अंकिता लोखंडे एक नई नवेली दुल्हन के अवतार में नजर आ रही थीं। अंकिता लोखंडे ने काले रंग की साड़ी के साथ ढ़ेर सारे जेवरात कैरी किए थे। वह इस अवतार में बहुत सुंदर लग रही थीं। उन्होंने अपने काले रंग की सिल्क की साड़ी को हरे रंग की सुहाग की चूड़ियों, मंगलसूत्र और आभूषणों से पूरा किया था। 

अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने मकर संक्रांति सेलिब्रेशन की झलकियां पेश की हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकिता लोखंडे अपने घरवालों के साथ मकर संक्रांति का त्यौहार मना रही हैं। इस दौरान अंकिता लोखंडे ने मराठी रीति-रिवाजों के साथ पूजा-पाठ भी किया। वह अपने हाथ में पतंग पकड़े हुए भी नजर आईं। अंकिता लोखंडे की तस्वीरें देखकर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह वीडियो शेयर करने के साथ अंकिता लोखंडे ने लोगों का ध्यान अपनी ओर एक बार फिर आकर्षित कर लिया है। 

End of Article