गुम है किसी के प्यार में, 6 मई 2022 एपिसोड अपडेट: विराट के बच्चे की मां बनेगी पाखी, घर का बंटवारा करेगी सोनाली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 6, 2022, 12:02 PM IST

गुम है किसी के प्यार में, 06 मई 2022 एपिसोड अपडेट: सई और विराट की शादी के बाद अब इस टीवी सीरियल में एक के बाद एक नए ट्विस्ट्स के धमाके होने वाले हैं। पाखी अब एक ऐसा खुलासा करने वाली है जिसकी वजह से सई के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

गुम है किसी के प्यार में, 6 मई 2022 एपिसोड अपडेट: विराट के बच्चे की मां बनेगी पाखी, घर का बंटवारा करेगी सोनाली

गुम है किसी के प्यार में, 06 मई 2022 एपिसोड अपडेट: टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी दिन पर दिन बेहद दिलचस्प होती जा रही है। इस टीवी सीरियल के पिछले कुछ एपिसोड में देखा गया कि सई और विराट की शादी करवाने से पहले भवानी एक शर्त रखती है। वह यह कहती है कि शादी के बाद सई डॉक्टरी छोड़ देगी। विराट यह शर्त मान जाता है जिसकी वजह से सई को बहुत बुरा लगता है। लेकिन शादी के बाद विराट सुहागरात के दिन से सई को यह विश्वास दिलाता है कि वह भवानी को मना कर रहेगा। अब इस टीवी सीरियल में कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी वजह से एक बार फिर सई का दिल टूट जाएगा। इसके साथ विराट के लिए सई का प्यार भी फीका हो जाएगा। 

विराट के बच्चे की मां बनेगी पत्रलेखा 

इस टीवी सीरियल में देखा जाएगा कि पाखी अब सबके सामने एक होश उड़ा देने वाला खुलासा करने वाली है। विराट को पाने के लिए और सई का पत्ता साफ करने के लिए पत्रलेखा सबके सामने एक बड़ी अनाउंसमेंट करेगी। वह सब को यह बताएगी कि वह जल्द ही मां बनने वाली है। लेकिन इसके साथ वह यह भी बताएगी कि यह बच्चा सम्राट का नहीं बल्कि उसके देवर विराट का है। जिसके बाद घर में एक नया हंगामा शुरू हो जाएगा। वहीं विराट के लिए सई का प्यार और विश्वास फिर से चकनाचूर हो जाएगा। 

चव्हान हाउस का होगा बंटवारा

इसके साथ अब यह भी देखा जाएगा कि जबसे भवानी ने सई को परिवार का नया मुखिया बनाया है तब से सोनाली चिढ़ी हुई है। उसको इस बात का गुस्सा है कि भवानी के बाद उसे घर का मुखिया बनने का मौका नहीं मिला। जिसकी वजह से वह घर में नया बवाल खड़ा कर देगी। ताकत पाने के लिए और सब को अपने इशारों पर नचाने के लिए सोनाली चव्हाण हाउस का बंटवारा करने की इच्छा जाहिर करेगी।

End of Article