अनुपमा 06 मई 2022 एपिसोड अपडेट: अनुपमा टीवी सीरियल इन दिनों छोटे पर्दे पर धूम मचा रहा है। फैंस अनुज और अनुपमा को दूल्हा और दुल्हन बनते हुए देखने के लिए बेकरार हैं। लेकिन इन दोनों की राह में कई मुश्किलें आ रही हैं। अनुपमा टीवी सीरियल में अब तक यह देखा गया कि वनराज इस बात से बहुत उदास है कि अब उसकी जिंदगी से अनुपमा हमेशा के लिए जाने वाली है। अनुपमा को अनुज के साथ देखकर उसे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है। लेकिन उसे तगड़ा झटका तो तब लगता है जब उसके बच्चे अनुज को पापा बुलाने लगते हैं और उसे नजर अंदाज करने लगते हैं। अनुपमा टीवी सीरियल एपिसोड में अब एक ऐसा ट्विस्ट आने वाला है जिसकी वजह से अनुपमा और अनुज के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। वनराज अनुपमा के खिलाफ अब एक ऐसा कदम उठाएगा जिसकी वजह से अनुपमा को जोर का झटका लगेगा।
यह कहा जा रहा था कि अनुपमा के लिए अनुज एक नया फैसला लेने वाला है। दूसरी शादी के बाद अनुपमा अपने बच्चों से दूर ना हो सके इसीलिए अनुज अनुपमा के बच्चों की कस्टडी अपने पास लेने वाला है। अगर शादी के बाद अनुपमा अपने बच्चों से दूर हो जाएगी तो फिर वह कभी भी खुश नहीं रह पाएगी इसीलिए अनुपमा को हमेशा अपने बच्चों के पास रखने के लिए अनुज कस्टडी लेने का फैसला कर रहा था। दूसरी तरफ बच्चों को अपने आप से दूर जाता देख कर वनराज भी बहुत इनसिक्योर हो रहा है।
इसी इनसिक्योरिटी को निकालने के लिए और अनुपमा को सबक सिखाने के लिए वनराज बच्चों की कस्टडी अनुपमा से अपने पास लेने वाला है। वह नहीं चाहता कि अनुपमा के बाद अब उसे अपने बच्चों को भी खोना पड़े, इसीलिए वह बच्चों की कस्टडी लेने का कदम उठाएगा। संगीत सेरेमनी के दौरान जब सब लोग जश्न मना रहे होंगे तब वनराज कस्टडी के पेपर्स के साथ एंट्री करेगा। अब इस टीवी सीरियल में यह देखा जाएगा कि अनुज और अनुपमा शादी से पहले कोर्ट के चक्कर लगाएंगे।

