एजुकेशन

Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में 10वीं पास के लिए नौकरी, अप्रेंटिस के 2008 पदों पर वैकेंसी, 7 अक्टूबर से करें आवेदन

Railway Apprentice Recruitment 2026: नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (NWR) ने अप्रेंटिस के 2,008 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 7 अक्टूबर 2026 को लिंक एक्टिव कर किया जाएगा।

Image

Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे अप्रेंटिस के 2008 पदों पर निकली वैकेंसी

Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Railway Apprentice Recruitment) खबर है। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (NWR) ने अप्रेंटिस के 2,008 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिना परीक्षा के डायरेक्ट मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। यहां आवेदन के लिए 7 अक्टूबर 2026 को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 6 नवंबर 2026 है। यहां आप एनडब्ल्यूआर अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवदेन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Railway Apprentice Qualification: एनडब्ल्यूआर अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन

एनडब्ल्यूआर अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं में कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स के साथ पास होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट यानी एनटीसी होना चाहिए। यह सर्टिफिकेट नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग यानी एनसीवीटी या स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग यानी एससीवीटी से जारी होना जरूरी है।

Railway Apprentice Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले rrcjaipur.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर NWR Apprentice Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन शुल्क स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।

Railway Apprentice Selection Process: NWR अप्रेंटिस के लिए सेलेक्शन प्रोसेस

एनडब्ल्यूआर अप्रेंटिस के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिना लिखित परीक्षा के 10वीं कक्षा और ITI में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर मेरिट लिस्ट के जरिए होगा। पैनल 10वीं कक्षा और आईटीआई में प्राप्त अंकों के साधारण औसत पर आधारित होगा। यहां फाइनल मेरिट लिस्ट डिवीजन/यूनिट-वाइज, ट्रेड-वाइज और कम्युनिटी वाइज तैयार की जाएगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article