गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स के असली मालिक ने मनाया जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी का जन्मदिन, वीडियो हुआ वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2022, 07:31 AM IST

Gada Electronics Real Owner Celebrated Dilip Joshi's Birthday: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खू वायरल हो रहा है जिसमें यह देखा जा सकता है कि गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स के असली मालिक जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी का जन्मदिन मना रहे हैं। 

गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स के असली मालिक ने मनाया जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी का जन्मदिन, वीडियो हुआ वायरल

Gada Electronics Real Owner Celebrated Dilip Joshi's Birthday: छोटे पर्दे का पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले कई वर्षों से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहा है। इस टीवी शो में दर्शकों को जेठालाल का किरदार निभाने वाले एक्टर दिलीप जोशी से बहुत प्यार है। हाल ही में दिलीप जोशी ने 26 मई को अपना 54वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान सोशल मीडिया पर दिलीप जोशी के फैंस ने उन्हें ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें यह देखा जा सकता है कि मुंबई के खार इलाके में स्थित गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स में फैंस दिलीप जोशी का जन्मदिन मना रहे हैं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों के पसंदीदा शोज में से एक है। वर्षों से यह टीवी शो दर्शकों को हंसा रहा है, ऐसे में इस शो के सभी एक्टर्स भारी फैन फॉलोइंग रखते हैं। हाल ही में मुंबई के खार इलाके में स्थित गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस छोटे से रील में यह देखा जा सकता है कि इस स्टोर के वर्कर्स और फैंस अपने चहेते सितारे दिलीप जोशी का जन्मदिन मना रहे हैं और मिठाइयां बांट रहे हैं। खबरों के अनुसार, गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स के असली मालिक दिलीप का जन्मदिन मना रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यह सभी जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी के लिए अपने अंदाज में तालियां बजाते हुए बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं। 

हाल ही में यह खबर आ रही थी कि इस शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले एक्टर शैलेश लोढ़ा शो को छोड़कर जा रहे हैं। फिलहाल इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि क्या सच में शैलेश लोढ़ा शो को क्विट करने वाले हैं या नहीं। इसी बीच यह खबरें भी सामने आ रही थीं कि जल्द ही इस टीवी शो में दया बेन का किरदार निभाने वाली अदाकारा दिशा वकानी की एंट्री होने वाली है। ऐसे में दिशा वकानी को देखने के लिए दर्शक बेकरार हैं।

End of Article