क्या राकेश बापट संग टूटा शमिता शेट्टी का रिश्ता? ब्रेकअप की खबरों पर अदाकारा ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2022, 06:47 AM IST

Shamita Shetty On Breakup Rumours With Raqesh Bapat: जानी-मानी अदाकारा शमिता शेट्टी राकेश बापट संग अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में अदाकारा ने अपनी ब्रेकअप की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। 

क्या राकेश बापट संग टूटा शमिता शेट्टी का रिश्ता? ब्रेकअप की खबरों पर अदाकारा ने तोड़ी चुप्पी

Shamita Shetty On Breakup Rumours With Raqesh Bapat: बिग बॉस ओटीटी में लोगों को शमिता शेट्टी और राकेश बापट की जोड़ी ने खूब एंटरटेन किया था। इस शो के साथ लोग रियल लाइफ में भी शमिता शेट्टी और राकेश बापट को एक साथ देखना चाहते थे। जब शमिता शेट्टी बिग बॉस 15 के शो से बाहर आई थीं तब इन दोनों को एक साथ बहुत बार स्पाॅट किया गया था। एक इंग्लिश डेली से बात करते हुए शमिता शेट्टी ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बहुत कुछ साझा किया है। इसके साथ अदाकारा ने यह भी बताया कि क्या उनका राकेश बापट के साथ ब्रेकअप हुआ है या नहीं। 

शमिता शेट्टी ने इंटरव्यू के दौरान यह कहा कि 'हम हमेशा यह कोशिश करते हैं कि कोई भी चीज हमें ज्यादा प्रभावित ना करें। एक रिलेशनशिप दो लोगों के बीच होता है। यह दुनिया को लेकर नहीं होना चाहिए और वह आपके बारे में क्या सोचते हैं उसको लेकर। खुशकिस्मती से, हम दोनों बहुत सिक्योर हैं, इसीलिए यह चीजें हमें ज्यादा प्रभावित नहीं करती हैं।' इसके आगे अदाकारा ने यह भी कहा कि उनका रिलेशनशिप पब्लिक प्लेटफॉर्म से शुरू हुआ था इसीलिए दर्शकों और उनके फैंस के बीच उन्हें साथ देखने की उत्सुकता हमेशा रहती है। जिस वजह से उन पर और उनके आसपास में रहे लोगों पर प्रेशर रहता है।

Shamita Shetty On Her Relationship With Raqesh Bapat And Marriage Plans

जब शमिता शेट्टी बिग बॉस 15 से बाहर आई थीं तब यह अफवाह उड़ने लगी थी कि शमिता और राकेश का ब्रेकअप हो गया है। यह कहा जा रहा था कि राकेश बापट पुणे में रहते हैं और शमिता शेट्टी मुंबई में और शमिता चाहती थीं कि राकेश मुंबई आ जाएं इसीलिए दोनों के बीच हुई अनबन की वजह से ब्रेकअप हो गया है। लेकिन, यह सिर्फ अफवाहें ही थीं क्योंकि कई बार राकेश और शमिता को एक साथ देखा जाता था। इसके साथ हाल ही में राकेश मुंबई शिफ्ट हो गए थे और उन्होंने अपने नए घर से अपनी तस्वीरें साझा की थीं। 

End of Article