Karav V Grover Poppy Jabbal Wedding: टीवी सीरियल उड़ारियां के अंगद मान यानी एक्टर करण वी ग्रोवर अपनी गर्लफ्रेंड पॉपी जब्बल से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। करण और पॉपी पिछले दस साल से ज्यादा वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में अब दोनों ने अपने रिश्ते को एक नाम देने का फैसला कर लिया है।
ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल की ये शादी एक जून को होगी। ये शादी हिमाचल प्रदेश में केवल करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्य की मौजूदगी में होगी। वहीं शादी की रस्में शुरू हो गई है। करण और पॉपी के दोस्त एक्ट्रेस राय लक्ष्मी, शमा सिकंदर और उनके पति जेम्स मिल्लिरन, सोनाली सेहगल इस शादी के मेहमान बनने के लिए पहले ही घर से निकल गए हैं। करण और पॉपी अपनी शादी को शहर के शोरगुल से बाहर करना चाहते थे। हालांकि, शादी के बाद कपल एक रिसेप्शन पार्टी रखने जा रहा है।

ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी
करण ने साल 2021 में कहा था कि पॉपी का फिलहाल शादी करने का कोई प्लान नहीं है। लेकिन, लगता है कि दोनों ने अपना मन बदल दिया है। एक्टर की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात कार पार्किंग में हुई थी। इसके बाद दोनों कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मिले थे। कुछ मुलाकातों के बाद दोनों ने डेट करना शुरू कर दिया था। वहीं, दोनों के परिवार को भी इस रश्ते के बारे में पता था। करण और पॉपी दोनों को ही ट्रैवल करना पसंद है। इसके अलावा दोनों की एक ही राशि 'कर्क' है।
करण और पॉपी को कई फैमिली फंक्शन अटेंड करते हुए देखा गया है। करण वी ग्रोवर ने साल 2004 में टीवी सीरियल सारथी से डेब्यू किया था। इसके बाद वह मेरी आवाज को मिल गई रोशनी, वो रहने वाली महलों की, हम आपके हैं इन लॉज, पुनर्विवाह जैसे टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। साल 2007 में उन्होंने कविता कौशिक के साथ नच बलिए 3 में हिस्सा लिया था।

