छोटे कपड़े और हाथ में ड्रिंक देख भड़क उठे दीपिका चिखलिया के फैंस, अदाकारा ने कहा- ये मेरी गलती थी....

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2022, 03:31 PM IST

Dipika Chikhlia On Getting Trolled: सोशल मीडिया पर अदाकारा दीपिका चिखलिया की तस्वीरें वायरल हो रही थीं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस अदाकारा को जमकर ट्रोल कर रहे थे। अब अदाकारा ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

छोटे कपड़े और हाथ में ड्रिंक देख भड़क उठे दीपिका चिखलिया के फैंस, अदाकारा ने कहा- ये मेरी गलती थी....
Photo Credit: Instagram

Dipika Chikhlia On Getting Trolled: रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली अदाकारा दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) समय-समय पर सुर्खियों में अपनी जगह बना ही लेती हैं। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर अदाकारा को जमकर ट्रोल किया जा रहा था। दरअसल, दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें वह छोटे कपड़े में नजर आ रही थीं। इसके साथ उनके हाथ में ड्रिंक भी था। यह तस्वीरें देखने के बाद दीपिका चिखलिया के फैंस भड़क उठे और अदाकारा को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे। ट्रोलिंग की वजह से अदाकारा ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया था। लेकिन अब जा कर अदाकारा ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

अदाकारा ने ई टाइम्स से बात करते हुए बताया कि उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वह इन तस्वीरों की वजह से ट्रोल हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि 'नहीं, नहीं तो मैं ऐसा नहीं करती। मैं अपने फैंस को कभी नाराज नहीं करना चाहती। मुझे बुरा लग रहा है कि मुझे ट्रोल किया जा रहा है। मुझे बुरा लग रहा है कि मैंने फैंस की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। मुझे पता है कि लोग मुझे सीता की तरह देखते हैं दीपिका की तरह नहीं।' इसके बाद अदाकरा ने यह भी बताया कि 'हां, मुझे एहसास हुआ कि लोग नाराज हो गए हैं। पहले से ही दुनिया में बहुत कुछ हो रहा है। क्यों एक और मुसीबत बढ़ाना?'

'मैं इसे उचित नहीं ठहरा रही हूं जो मैंने किया। मैं क्लियर हूं कि यह गलती मेरे तरफ से हुई है।' इसके बाद अदाकारा ने इस बात का भी उत्तर दिया कि उनके हाथ में कौन सी ड्रिंक थी, उन्होंने कहा 'मैं शराब नहीं पी रही थी। मैं शराब नहीं पीती। यह एक छोटा सा गेट-टुगेदर था मेरे पुराने दोस्तों के साथ।'

End of Article