इन शर्तों पर टिकी है तारक मेहता का उल्टा चश्मा की कहानी, मेकर्स के एक फैसले से हो सकती है दिशा वकानी की वापसी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2022, 01:23 PM IST

Disha Vakani Comeback: टीवी अदाकारा दिशा वकानी पिछले कई साल से तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से दूर थीं। यह कहा जा रहा है कि अदाकारा अब जल्द ही अपना कमबैक कर सकती हैं। 

इन शर्तों पर टिकी है तारक मेहता का उल्टा चश्मा की कहानी, मेकर्स के एक फैसले से हो सकती है दिशा वकानी की वापसी

Disha Vakani Comeback In Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: छोटे पर्दे के पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। पिछले कई साल से यह टीवी शो दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। इस टीवी शो के हर एक किरदार और कलाकार दर्शकों को बहुत पसंद आते हैं। हाल ही में इस टीवी शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले कलाकार शैलेश लोढ़ा के शो छोड़ने की खबर आई थी। यह खबर सुनने के बाद इस टीवी शो के दर्शकों का दिल टूट गया था। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उसकी वजह से एक बार फिर दशकों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। कहा जा रहा है कि इस टीवी सीरियल में दया का किरदार निभाने वाली अदाकारा दिशा वकानी की वापसी होने वाली है।

दयाबेन की होगी वापसी

वर्ष 2017 में टीवी अदाकारा दिशा वकानी ने मेटरनिटी लीव ली थी। जिसके बाद वह कभी इस टीवी शो में वापस नहीं आईं। अदाकारा को देखने के लिए फैंस बेकरार थे। यह कहा जा रहा है कि अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिशा वकानी की वापसी होने वाली है। इसका मतलब एक बार फिर दर्शकों को जेठालाल और दया की जोड़ी छोटे पर्दे पर देखने को मिलेगी। लेकिन वापसी करने से पहले दिशा वकानी ने मेकर्स के सामने तीन शर्ते रखी हैं। अगर दिशा वकानी के इन तीन शर्तों के सामने मेकर्स झुक गए तो दर्शक एक बार फिर दिशा वकानी को शो में देख सकेंगे।

क्या हैं तीन शर्ते?

कुछ खबरों के अनुसार, दिशा वकानी ने मेकर्स के सामने तीन शर्ते रखी हैं। दिशा वकानी की पहली शर्त यह है कि वह प्रति एपिसोड 1.5 लाख रुपए चार्ज करेंगी। यह कहा जा रहा है कि दिशा वकानी ने दूसरी शर्त यह रखी है कि वह शूटिंग के लिए सिर्फ दिन का 3 घंटा ही देंगी। अपने साथ दिशा वकानी ने अपने बच्चे के लिए भी मेकर्स के सामने एक शर्त रखी है‌। अदाकारा की तीसरी शर्त यह है कि वह शो में तभी आएंगी जब उनके बच्चे के लिए नर्सरी बनेगी। फिलहाल यह अभी पता नहीं चला है कि मेकर्स ने दिशा वकानी की शर्तें मान ली हैं या नहीं। 

End of Article