'सीता' दीपिका चिखलिया के ऐसे कपड़े देख भड़क गए फैंस, बोले- 'हमने आपको देवी का दर्जा दिया है'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2022, 07:39 AM IST

Dipika Chikhalia Trolled: रामानंद सागर की रामायण में सीता का रोल निभाकर मशहूर हुई एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की जिसमें वे शॉर्ट स्कर्ट पहने दिख रही हैं। उनकी फोटो देख फैंस भड़क गए।

'सीता' दीपिका चिखलिया के ऐसे कपड़े देख भड़क गए फैंस, बोले- 'हमने आपको देवी का दर्जा दिया है'
Photo Credit: Instagram

एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया छोटे पर्दे का जाना पहचाना चेहरा हैं। वो साल 1987 में शुरू हुई रामानंद सागर की रामायण में सीता का रोल प्ले करती नजर आई थीं, जिसमें उन्हें बहुत पसंद किया गया। यहां तक की रियल लाइफ में भी दर्शकों ने उन्हें देवी सीता का ही दर्जा दे दिया। इसके बाद साल 2020 में कोरोना काल में एक बार फिर छोटे पर्दे पर इस शो को टेलिकास्ट किया गया और शो व इसके किरदारों को एक बार फिर से दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। लेकिन अब एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं, क्या है इसकी वजह?

दीपिका चिखलिया ने शेयर की ये तस्वीर

दरअसल दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी एक फोटो पोस्ट की जो फैंस को पसंद नहीं आई और वो फैंस के निशाने पर आ गईं। दीपिका ने अपनी जो फोटो पोस्ट की उसमें वो स्कूल ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। दीपिका ने व्हाइट कलर की फुल स्लीव शर्ट को नी- लेंथ ब्लू स्कर्ट के साथ पहना और गले में टाई पहनी। इसके साथ दीपिका ने स्पोर्ट्स शूज पहने हुए हैं। वहीं वो हाथ में ड्रिंक लिए हुए हैं। दीपिका की ये तस्वीर देख फैंस उनपर भड़क गए और कमेंट कर एक्ट्रेस को ट्रोल करने लगे। इस फोटो को शेयर कर एक्ट्रेस ने दिखा, 'संडे के दिन स्कूल जाते हुए।'

फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

दीपिका को सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हुए फैंस ने लिखा, 'ये आपका कौन सा अवतार है? सॉरी, देखकर बिलकुल भी अच्छा नहीं लगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मां ये आपने हाथ में कौन सी ड्रिंक ले रखी है?' तो वहीं ए अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'आपको ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए, हमने आपको देवी का दर्जा दिया है।' 

एक्ट्रेस ने डिलीट किया पोस्ट

दीपिका के पोस्ट पर उनके कपड़ों को लेकर फैंस ने अपनी नाराजगी जाहिर की। इसके बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। मालूम हो कि लॉकडाउन में रामायण का प्रसारण किए जाने के बाद एक बार फिर से एक्ट्रेस की लोकप्रियता बढ़ गई है। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 2 लाख 90 हजार फॉलोअर्स हैं। मालूम हो कि वो अक्सर खुद से जुड़ पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। 

End of Article