Bigg Boss 13: 'ये दोनों बहन-भाई लगते हैं' सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल की जोड़ी पर बोलीं देवोलीना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2020, 04:13 PM IST

Devoleena Bhattacharjee On Sidnaaz: सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बिग बॉस 13 के बाद से ही सिडनाज की अच्छी-खासी फैन फॉलोविंग है। अब देवोलीना ने सिडनाज पर कमेंट किया है।

Bigg Boss 13: 'ये दोनों बहन-भाई लगते हैं' सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल की जोड़ी पर बोलीं देवोलीना

मुंबई. बिग बॉस 13 के कपल  सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का गाना 'भुला देना' यूट्यूब पर लगातार ट्रेंड कर रहा है। सिडनाज के फैंस इस गाने को बेहद पसंद कर रहे हैं। हालांकि,इसी सीजन की कंटेस्टेंट रही देवोलीना भट्टाचार्जी ने कहा है कि सिद्धार्थ और शहनाज भाई-बहन के तौर पर अच्छे लगते हैं। 

Spotboye से बातचीत में बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट देवोलीन ने कहा कि- 'मुझे लगता है कि सिद्धार्थ और शहनाज भाई-बहन या फिर बतौर दोस्त अच्छे लगते हैं। हालांकि, दोनों एक कपल के तौर पर अच्छे नहीं लगते हैं।'

बकौल देवोलीना- 'मैं किसी की मानहानी नहीं कर रही हूं।' सिद्धार्थ और शहनाज के फैंस ही उनकी बेइज्जती कर रहे हैं। गाना रिलीज होने के बाद मैंने सिद्धार्थ को कॉल किया और उसकी तारीफ भी की थी।' 

सिद्धार्थ शुक्ला है ज्यादा समझदार 
सिडनाज के लिए देवोलीना ने कहा- 'सिद्धार्थ शहनाज से ज्यादा समझदार है। शहनाज बच्ची है उसमें बचपना भरा पड़ा है। कभी अच्छा लगता था, कभी इससे परेशान करती है। वहीं, देवोलीना ने अपने ट्रोलर्स को भी जवाब दिया है। 

देवोलीना ने कहा- ये लोग जो मुझे ट्रोल कर रहे हैं बस लगे पड़े हैं। यहां तक कि जब रश्मि लाइव आई थी, तो उन्होंने बहुत ही घटिया हरकत की है। इनके पास बहुत ज्यादा वक्त है। मुझे लगता है ये लॉकडाउन के कारण है। लेकिन, इस बार उन्होंने गल इंसान से छेड़खानी की है।  

सिद्धार्थ शुक्ला के साथ करना चाहती हैं काम 
देवोलीना से इससे पहले एक इंटरव्यू में सवाल पूछा गया कि क्या वो सिद्धार्थ के साथ एक म्यूजिक वीडियो में काम करेंगी? तो देवोलीना ने हंसते हुए कहा कि वो इस बारे में जब बात करेंगी सिद्धार्थ के साथ लाइव चैट पर जाएंगी। 

देवोलीना भट्टाचार्जी ने बाद में कहा कि अगर हम एकसाथ आए तो ट्रोल हो जाएंगे। हालांकि उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला के साथ जोड़ी बनाने में कोई परेशानी नहीं है। आपको बता दें कि पीठ के दर्द के कारण देवोलीना को बीच में ही शो छोड़ना पड़ा था। 
     

End of Article