Devoleena Bhattacharjee Engaged: ऑनस्क्रीन देवर से गोपी बहू ने की सगाई, फैंस बोले- अहम जी के साथ धोखा, जिगर ने मारा मौका पे चौका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2022, 07:47 PM IST

Devoleena Bhattacharjee Gets Engaged: छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने को-स्टार विशाल सिंह के साथ सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। 

Devoleena Bhattacharjee Engaged: ऑनस्क्रीन देवर से गोपी बहू ने की सगाई, फैंस बोले- अहम जी के साथ धोखा, जिगर ने मारा मौका पे चौका

Devoleena Bhattacharjee Gets Engaged To Vishal Singh: टीवी इंडस्ट्री में गोपी बहू के नाम से मशहूर अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने अपने ऑनस्क्रीन देवर के संग सगाई कर ली है (Devoleena Bhattacharjee Engagement Pictures)। साथ निभाना साथिया फेम एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने फैंस को यह खबर सोशल मीडिया के जरिए दी। देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इंगेजमेंट की तस्वीरें साझा कर के अपने मिस्ट्री मैन का खुलासा कर दिया है। जैसे ही देवोलीना भट्टाचार्जी की यह खबर सामने आई वैसे ही उनके चाहने वालों का दिल टूट गया। ऐसा इसीलिए क्योंकि अदाकारा ने अब अपना हमसफर चुन लिया है और उससे सगाई कर ली। इसी के साथ टीवी एक्ट्रेस देवोलीना ने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है (Devoleena Bhattacharjee Engaged)। 

इट्स ऑफिशियल

देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी सगाई की तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में 'इट्स ऑफिशल' लिखा है (Devoleena Bhattacharjee Engagement Photos)। इसके साथ अदाकारा ने रिंग और हार्ट इमोजी भी शेयर की है। अपने पोस्ट पर भी अदाकारा ने अपने होने वाले पति विशाल सिंह के लिए अपने प्यार का इजहार किया है। एक्ट्रेस द्वारा साझा की गई तस्वीरों में यह देखा जा सकता है कि विशाल सिंह अपने घुटनों पर बैठ कर देवोलीना को प्रपोज कर रहे हैं। इसके साथ एक्ट्रेस अपनी प्यारी सी इंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं (Devoleena Bhattacharjee Engagement Ring)। जैसे ही अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह तस्वीरें साझा की वैसे ही उनके दोस्त और फैंस बधाई देने लगे (Devoleena Bhattacharjee And Vishal Singh Engaged)। 

कई लोगों का टूटा दिल

जैसे ही देवोलीना भट्टाचार्जी ने यह तस्वीरें साझा करके विशाल सिंह के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया वैसे ही कई लोगों के दिल टूट गए। कुछ लोग देवोलीना भट्टाचार्जी की यह तस्वीरें देखकर अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह की जोड़ी को 'देविश' नाम दे दिया है। इसके साथ कुछ लोग मजाक करने से भी पीछे नहीं हटे। एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा 'गोपी बहू विद जिगर जी' तो दूसरे ने लिखा 'अब अभिजीत बिचकुले का क्या होगा?'। एक सोशल मीडिया यूजर्स ने तो यह तक कह दिया 'अहमजी के साथ धोखा, जिगर ने मारा मौका पे चौका'। 

End of Article