शादी के 8 साल बाद पिता बने फिल्म 'सूर्यवंशी' के एक्टर मृणाल जैन, बेटे के जन्म पर बोले- नैपी चेंज करने के लिए हूं तैयार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2022, 08:15 AM IST

एक्टर मृणाल जैन पिता बन गए हैं और उनकी पत्नी स्वीटी जैन ने बेटे को जन्म दिया। मृणाल ने कहा कि पेरेंट के तौर पर रातों को जागने और नैपी चेंज करने के लिए तैयार हैं।

शादी के 8 साल बाद पिता बने फिल्म 'सूर्यवंशी' के एक्टर मृणाल जैन, बेटे के जन्म पर बोले- नैपी चेंज करने के लिए हूं तैयार

टीवी एक्टर मृणाल जैन पिता बन गए हैं और उनकी पत्नी स्वीटी जैन ने बेटे को जन्म दिया। मृणाल और स्वीटी ने जुलाई 2013 को अरेंज मैरिज की थी और शादी के करीब 9 साल बाद दोनों पहली बार पेरेंट्स बने हैं। 

बंदिनी फेम एक्टर पिता बनने के बाद बेहद खुश हैं। इस बार में बात करते हुए मृणाल ने ईटाइम्स से कहा, 'मैं अब भी यकीन नहीं कर पा रहा हूं कि मैं एक खूबसूरत बच्चे का पिता हूं। मैं बयां नहीं कर सकता कि पहली बार उसको गोद में लेने पर मुझे कैसा महसूस हुआ। यह बयां नहीं किया जा सकता। वो एक अमूल्य क्षण था। मेरी आंखों में आंसू थे। मैंने उसे अपनी बाहों में जकड़ लिया था और मैं चाहता था कि ये बस शांति से सोए।'

पत्नी को लेकर कही ये बात

बच्चे के जन्म और पिता बनने के बारे में बात करते हुए मृणाल ने पत्नी स्वीटी को लेकर भी बात की। एक्टर ने कहा, 'मैंने यह भी महसूस किया कि एक बच्चे को जन्म देते समय मां कितना दर्द सहती है और स्वीटी के लिए मेरा सम्मान कई गुना बढ़ गया है। मैं आज पूर्ण महसूस कर रहा हूं। यह मेरे जीवन के सबसे खूबसूरत हिस्सों में से एक होगा।'

क्या होगा बच्चे का नाम?

मृणाल ने आगे बेटे के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने अब तक बच्चे के नाम के बारे में नहीं सोचा है। उन्होंने कहा, 'हम कुछ समय इंतजार करेंगे। हमारे दिमाग में कुछ नाम हैं, कुछ दिनों में इनमें से एक नाम फाइनल करेंगे।'

रातों को जागने को तैयार

मृणाल ने कहा कि वो रातों का जागने और बच्चे की नैपी चेंज करने के लिए तैयार हैं। एक्टर ने कहा, 'जब मुझे पता चला कि मेरी पत्नी प्रेग्नेंट है, तो मैंने उससे यह वादा किया था। मैंने उससे कहा कि मैं अपने बच्चे की जरूरतों का ख्याल रखूंगा फिर चाहे वह आधी रात को उठना हो या उसकी नैपी बदलना हो। इसलिए, एक पेरेंट के तौर पर मुझसे जो कुछ भी उम्मीद की जाती है, मैं उसके लिए तैयार हूं। वो मेरी पूरी दुनिया है।' 

'सूर्यवंशी' से बॉलीवुड डेब्यू

मृणाल की बात करें तो अब तक वो कई टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं जिनमें कहानी हमारे महाभारत की, बंदिनी, लुटेरी दुल्हन, हिटलर दीदी, उतरन, बंधन और दिल ही तो है शामिल है। इसके अलावा हाल ही में वो अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म सूर्यवंशी में रजा हफीज के रोल में नजर आए थे। ये उनकी डेब्यू फिल्म है। 

End of Article