देश

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 IAS अधिकारियों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया

UP IAS Transfer: यूपी में 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। एस. राजलिंगम को कानपुर का और के. विजयेन्द्र पांडियन को वाराणसी का मंडलायुक्त बनाया गया है।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : Times Now Digital

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश के 16 IAS अधिकारियों का तबादला हो गया है, कानपुर मंडलायुक्त का ट्रांसफर वाराणसी कर दिया गया है। वहीं वाराणसी के मंडलायुक्त को कानपुर भेजा गया है। ग्रेटर नोएडा के सीईओ को सीईओ राज्य औधोगिक विकास प्राधिकरण तथा आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने 16 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस फेरबदल में दो मंडलायुक्तों की अदला-बदली की गई है, यानी कानपुर मंडलायुक्त का ट्रांसफर वाराणसी तो वाराणसी मंडलायुक्त का ट्रांसफर कानपुर किया गया है। वहीं कुछ जिलाधिकारी बदले गए हैं। औद्योगिक विकास, नगर विकास और अन्य महत्वपूर्ण विभागों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सीईओ राज्य औधोगिक विकास प्राधिकरण को ग्रेटर नोएडा सीईओ बनाया गया है। भदोही के डीएम का ट्रांसफर चंदौली कर दिया गया। वहीं चंदौली के डीएम को मुख्यमंत्री के विशेष सचिव बनाया गया है।श्रावस्ती की जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग को विशेष सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार बनाया गया है।

वहीं मनोज कुमार राय श्रावस्ती के नए जिलाधिकारी बने हैं। वह अभी विशेष सचिव, नागरिक सुरक्षा एवं राजनैतिक पेंशन के पद पर तैनात थे।

वहीं जौनपुर के डीएम सैमुएल पॉल एन को अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग), सहकारी समितियां की जिम्मेदारी दी गई है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article