बिग बॉस के बाद एक दूसरे से दूर नहीं रह पा रहे हैं तेजरन, तेजस्वी प्रकाश के घर पहुंचे करण कुंद्रा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2022, 11:45 AM IST

Bigg Boss 15 Tejasswi Prakash and Karan Kundra: बिग बॉस 15 की पॉपुलर जोड़ी तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्र शो के बाहर भी लगातार एक दूसरे से मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ है।

बिग बॉस के बाद एक दूसरे से दूर नहीं रह पा रहे हैं तेजरन, तेजस्वी प्रकाश के घर पहुंचे करण कुंद्रा

Tejaswi Prakash and Karan Kundra together. तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस 15 का खिताब अपने नाम कर लिया है। खिताब जीतने के बाद तेजस्वी प्रकाश वापस घर लौट आई हैं, जहां पर उनका धूम-धाम से स्वागत हुआ है। तेजस्वी प्रकाश से मिलने उनके सबसे खास दोस्त करण कुंद्रा भी पहुंचे। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले के बाद करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे। वीडियो में तेजस्वी अपने घर की बालकनी में खड़ी नजर आ रही हैं और नीचे करण कुंद्रा उनके घर के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। दोनों दूर से कुछ बातें करते दिख रहे हैं। वहीं, तेजस्वी जब घर वापस लौटी तो उनका पूरा घर 'बिग बॉस तेजा' के नाम से सजा हुआ था। इसके बाद उन्होंने रात भर पार्टी भी की। आपको बता दें कि बिग बॉस के घर के अंदर तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। फैंस ने दोनों को तेजरन नाम दिया था।   

नागिन 6 में आ सकते हैं नजर 
तेजस्वी प्रकाश (Tejaswi Prakash) अब टीवी सीरियल नागिन छह में नजर आने वाली हैं। नागिन का एक प्रोमो जारी हुआ है इसमें तेजस्वी प्रकाश को नागिन के किलर लुक में देखा जा सकता है। तेजस्वी का किलर लुक खूब सुर्खियां बटोर रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण कुंद्रा (Karan Kundra) और तेजस्वी प्रकाश टीवी सीरियल नागिन छह में फिर से एकसाथ आने वाले हैं। इसके अलावा शहीर शेख भी नागिन-6 में एक कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं।

12 फरवरी से शुरू होगा नागिन छह
नागिन छह की शुरुआत 12 फरवरी, 2022 से होगी। जो शनिवार और रविवार कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। मालूम हो कि तेजस्वी से पहले रुबीना दिलाइक, माहिरा शर्मा के नाम भी लीड एक्ट्रेस के तौर पर सामने आए थे।

Naagin 6: Bigg Boss 15 winner Tejasswi Prakash to play Naagin after Surbhi  Chandna, Nia Sharma, Mouni Roy and others - Times of India

तेजस्वी प्रकाश को विनर के तौर पर 40 लाख रुपए और एक ट्रॉफी मिली है। वहीं, प्रतीक सहजपाल रनर अप रहे हैं। करण कुंद्रा तीसरे नंबर पर रहे। शो से निकलने के बाद करण ने लिखा, 'मेरे पूरे सफर के दौरान आपने मुझ पर जो प्यार और सपोर्ट बरसाया, उसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।' 

End of Article