Raju Srivastava Heart Attack: जिम में वर्कआउट करते हुए कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को आया हार्ट अटैक, एम्स अस्पताल में भर्ती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 10, 2022, 02:20 PM IST

Raju Srivastava Suffers Heart Attack: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया है जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Raju Srivastava Heart Attack: जिम में वर्कआउट करते हुए कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को आया हार्ट अटैक, एम्स अस्पताल में भर्ती

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार सुबह जिम में वर्कआउट करते हुए हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक वो होश में हैं। 

ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए गिर गए थे

रिपोर्ट्स के मुताबिक 59 वर्षीय राजू श्रीवास्तव आज सुबह ट्रेडमिल पर दौड़ते समय गिर गए। वह साउथ दिल्ली के एक जिम में वर्कआउट कर रहे थे। उन्हें एम्स ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सामने आई जानकारी के मुताबिक उन्हें हल्का हार्ट अटैक आया था और वो होश में हैं। डिस्चार्ज होने से पहले उन्हें कुछ दिनों के लिए निगरानी में रखा जाएगा। 

कौन हैं राजू श्रीवास्तव

बता दें कि राजू श्रीवास्तव टेलीविजन का जाना-माना नाम है। वो देश के सबसे सफल और नामी स्टैंड-अप कॉमेडियन में से एक हैं। वो अपनी शानदार कॉमेडी और मिमिक्री के लिए जाने जाते हैं। राजू ने टेलीविजन पर कई शोज में काम किया है जिसमें द कपिल शर्मा शो और द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज भी शामिल हैं। राजू हाल ही में इंडियाज लाफ्टर चैंपियन में नजर आए थे।

End of Article