हाई स्लिट ड्रेस में हेली शाह ने कान्स 2022 में गिराई बिजलियां तो हिना खान को देख बढ़ा सोशल मीडिया पर तापमान 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2022, 01:16 PM IST

Cannes Film Festival 2022: कान्स 2022 का आगाज हो गया है, और इस वर्ष इस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की धूम है। हाल ही में हेली शाह और हिना खान का लुक सामने आया है जिसे देखने के बाद फैंस क्लीन बोल्ड हो गए हैं। 

हाई स्लिट ड्रेस में हेली शाह ने कान्स 2022 में गिराई बिजलियां तो हिना खान को देख बढ़ा सोशल मीडिया पर तापमान 
Photo Credit: Instagram

Cannes Film Festival 2022 Helly Shah And Hina Khan Look: कान्स 2022 में भारतीय अदाकाराओं का डंका बजना शुरू हो गया है। दीपिका पादुकोण, तमन्ना भाटिया, उर्वशी रौतेला और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ भारतीय टीवी इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेज भी अपने कान्स 2022 के लुक से लोगों का दिल जीत रही हैं। हाल ही में इस फिल्म फेस्टिवल से हेली शाह और हिना खान का लुक सामने आया है जिसे देखने के बाद लोगों के पसीने छूट गए। इन दोनों एक्ट्रेसेज का लुक देखने के बाद लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया है कि यह टीवी एक्ट्रेसेज बॉलीवुड एक्ट्रेसेज को भी मात दे रही हैं। क्योंकि टीवी से कान्स तक का सफर तय करना बहुत मुश्किल है। इन दोनों ने कान्स रेड कार्पेट पर मेजर फैशन गोल सेट किया है। 

आपकों बता दें कान्स 2022 से हेली शाह अपना डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने कल यानी 18 मई को कान्स रेड कार्पेट पर डेब्यू किया था। हाल ही में हेली शाह की जो तस्वीरें सामने आईं हैं, उनमें टीवी अदाकारा को थाई-हाई स्लिट ड्रेस में देखा जा रहा है। उन्होंने चमचमाती ग्रीन-ह्यूड गाउन कैरी किया है जिसपर मोती और बीड्स जड़े हुए हैं। प्ल्नजिंग नेकलाइन डिजाइन ने उनकी ड्रेंस पर चार चांद लगा दिया है। उनके इयरिंग्स और ब्रेसलेट ने भी लोगों को ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। 

दूसरी ओर, जैसे ही हिना खान की तस्वीरें सामने आईं वैसे ही सोशल मीडिया का तापमान बढ़ गया। कान्स 2022 के लिए हिना खान को रेड स्ट्रेपलेस गाउन में देखा गया। उन्होंने अपना लुक बहुत सिंपल और मेकअप मिनिमल रखा था, लेकिन वह हूर की परी लग रही थीं। अपने सिंपल लुक से हिना खान ने करोंड़ों लोगों को दिल जीत लिया है। हिना खान की तस्वीरें देखने के बाद तो लोग अपने होश खो बैठे हैं। हर जगह हिना खान के इस लुक की तारीफ हो रही है।

End of Article