दिव्या अग्रवाल ने ठुकराया रोहित शेट्टी का ये बड़ा ऑफर, जानें क्यों अदाकारा ने मारी इस शो को लात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2022, 12:30 PM IST

Khatron Ke Khiladi Season 12: छोटे पर्दे पर जल्द ही खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन आने वाला है। कहा जा रहा है कि इस शो के लिए दिव्या अग्रवाल को अप्रोच किया गया था, लेकिन अदाकारा ने इस ऑफर को ठुकरा दिया। 

दिव्या अग्रवाल ने ठुकराया रोहित शेट्टी का ये बड़ा ऑफर, जानें क्यों अदाकारा ने मारी इस शो को लात
Photo Credit: Instagram

Divya Agarwal Rejected Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी एक बार फिर छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने वाले हैं। अपने मशहूर टीवी शो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन के साथ बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर कमबैक करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन बेहद जबरदस्त होने वाला है। शो में इस बार पॉपुलर टीवी सेलेब्स के साथ इंटरनेट सेंसेशन्स भी खतरों के साथ खेलते हुए देखने को मिलेंगे। हाल ही में यह खबर आई है कि इस शो के लिए एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल को अप्रोच किया गया था। लेकिन अदाकारा ने किसी वजह से रोहित शेट्टी के इस शो को लात मार दी। यहां जानें आखिर किस वजह से दिव्या अग्रवाल ने इस शो के ऑफर को ठुकरा दिया। 

बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल को दर्शक फिर से छोटे पर्दे पर देखना चाहते थे। यह ओटीटी शो जीतने के बाद दिव्या अग्रवाल के पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स जुड़ गए थे। वह फिलहाल अपने नए प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। ई टाइम्स से बात करते हुए एक सूत्र ने यह जानकारी दी है कि 'दिव्या अग्रवाल को उनके साहसी अंदाज के लिए मेकर्स उन्हें इस शो के लिए बेस्ट समझ रहे थे लेकिन उनके डेट्स बीच में आ गए। दिव्या कोशिश कर रही थीं कि वह इस शो के लिए डेट्स निकाल लें, लेकिन उनका कैलेंडर फुल था जिसकी वजह से वह यह शो नहीं कर पा रही हैं।'

हाल ही में दिव्या अग्रवाल को एक वेब सीरीज में देखा गया था, जहां उनके किरदार और एक्टिंग को बहुत पसंद किया गया था। वह करण कुंद्रा के साथ म्यूजिक वीडियो 'बेचारी' में भी नजर आई थीं। लॉकअप शो में भी दिव्या अग्रवाल ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी थी। जिसके लिए कंगना रनौत और एकता कपूर ने उनकी तारीफ भी की थी। हो सकता है कि खतरों के खिलाड़ी 12 नहीं लेकिन उसके आगे आने वाले सीजन में उन्हें देखा जाएगा। 

End of Article