प्रतीक सहजपाल के सपोर्ट में खुलकर सामने आईं बिपाशा बसु, बोलीं- 'यह शो रियल पर्सनैलिटी का है एक्टिंग दिखाने का नहीं...'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2022, 01:33 PM IST

Bipasha Basu Support BB 15 Pratik Sehajpal: बिपाशा बसु का पसंदीदा कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि प्रतीक सहजपाल हैं। बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल को समर्थन दिया...

प्रतीक सहजपाल के सपोर्ट में खुलकर सामने आईं बिपाशा बसु, बोलीं- 'यह शो रियल पर्सनैलिटी का है एक्टिंग दिखाने का नहीं...'

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु रियलिटी सीरीज की काफी बड़ी प्रशंसक रही हैं। यहां तक कि बिपाशा बसु, बिग बॉस 15 पर भी कड़ी नजर रख रही हैं। ऐसा लगता है कि अभिनेत्री नियमित रूप से सलमान खान का शो फॉलो कर रही हैं। अब हाल ही में बिपाशा बसु ने अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के लिए एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की है। इसके लिए बिपाशा बसु ने अपने पसंदीदा बिग बॉस-15 कंटेस्टेंट को सपोर्ट दिया है। 

बिपाशा बसु का पसंदीदा कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि प्रतीक सहजपाल हैं। बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल को समर्थन दिया और कहा कि वो उन्हें बिल्कुल वास्तविक लगते हैं। अपनी इंस्टा स्टोरी पर बिपाशा बसु ने इस शो के वास्तव में बोरिंग ट्रैक और ओवरहाइप्ड लोगों को देखने के बजाय सबसे पसंदीदा और दिलचस्प कंटेस्टेंट प्रतीक को देखना बेहतर बताया है।

बिपाशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतीक सहजपाल की सराहना में एक छोटा सा नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, 'biggboss 15 के सबसे अच्छे और मेरे सबसे पसंदीदा प्रतियोगी प्रतीक सहजपाल। इस शो में वास्तव में उबाऊ ट्रैक और आपे से बाहर होना वाले लोगों की बजाय उनको देखना दिलचस्प है। यह एक रियलिटी शो है जहां आपको अपना वास्तविक व्यक्तित्व दिखाना होता है ना कि अपनी एक्टिंग स्किल यहां दिखानी होती हैं। इसलिए उम्मीद है कि सभी सही और योग्य विजेता चुनेंगे।'

ऐसा लगता है बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी दिखाने के लिए निर्माताओं पर कटाक्ष किया है, जिसके बारे में बहुत सारे दर्शक शिकायत करते रहे हैं।

आपको बता दें, बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल ने शो में एक लंबा सफर तय किया है। रियलिटी स्टार ने शो के प्रति काफी पैशन और समर्पण दिखाया है। इसी वजह से प्रतीक सहजपाल को बिग बॉस-15 ट्रॉफी उठाने वाले सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक माना जा रहा है। प्रतीक का खेल शुरू में बहुत आक्रामक था, शो के दौरान काफी परिपक्व हुए हैं और उन्होंने हमेशा सलमान खान के सुझावों, डांटों को सुनकर खुद में सुधार किया है। 

End of Article