Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के लिए सामने आए 2 बड़े नाम, प्राची देसाई और दीपिका सिंह बनेंगी रियलिटी शो का हिस्सा?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2022, 12:40 PM IST

Bigg Boss 16 contestants list update: बिग बॉस-16, अक्टूबर के पहले सप्ताह में शुरू होने के लिए तैयार है। शो की तैयारी चल रही है और मेकर्स पहले ही कई सेलिब्रिटीज से संपर्क करना शुरू कर दिया है...

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के लिए सामने आए 2 बड़े नाम, प्राची देसाई और दीपिका सिंह बनेंगी रियलिटी शो का हिस्सा?

Bigg Boss 16 Update: बिग बॉस टेलीविजन के सबसे पसंदीदा और सफल रियलिटी शो में से एक है। सलमान खान के टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के अब तक पंद्रह ब्लॉकबस्टर सीजन आ चुके हैं। पिछले सीजन में तेजस्वी प्रकाश शो की विनर बनकर उभरी थीं, जबकि प्रतीक फर्स्ट रनर-अप रहे थे। बिग बॉस 15 ने टीआरपी लिस्ट में धमाकेदार परफॉर्मेंस दी थी। 

अब बिग बॉस के मेकर्स एक नए सीजन के साथ वापस आ रहे हैं। बिग बॉस-16 की तैयारी चल रही है और उन्होंने शो के लिए पहले ही कई सेलिब्रिटीज से संपर्क करना शुरू कर दिया है। हमने पहले ही बताया था कि अर्जुन बिजलानी, सनाया ईरानी, शाइनी आहूजा और दिव्यांका त्रिपाठी शो के लिए संपर्क किए गए कुछ सितारों में से थे। सूत्रों के अनुसार, प्राची देसाई और दीपिका सिंह को शो के लिए संपर्क किया गया है और शो के कलाकारों और निर्माताओं के बीच बातचीत चल रही है।

इससे पहले भी प्राची देसाई और दीपिका सिंह को शो की पेशकश की गई थी, लेकिन बात नहीं बनी थी। दोनों शो का हिस्सा नहीं बन सक थे। लेकिन अगर चीजें काम करती हैं तो झलक दिखला जा सीजन दो के बाद यह प्राची का दूसरा रियलिटी शो होगा। वहीं दीपिका सिंह का ये पहला रियलिटी शो होगा। खैर बिग बॉस-16, अक्टूबर के पहले सप्ताह में शुरू होने के लिए तैयार है। सलमान खान, सितंबर के दूसरे सप्ताह से शो के प्रोमो की शूटिंग करेंगे। 

Prachi Desai Wine Silk Georgette Saree https://www.sareessalwarkameez.com/ prachi-desai-wine-... | Prachi desai, Beautiful bollywood actress,  Bollywood girls

Deepika Singh Biography, Age, Husband, Family - Famous Biography

इसी बीच बिग बॉस 16 के घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों में बिग बॉस के घर को बखूबी देखा जा सकता है। मेकर्स ने बिग बॉस 16 के घर को एक्वी थीम के हिसाब से डेकोरेट किया है। वायरल हो रही तस्वीरों में घर के कोने-कोने को देखा जा सकता है। 

End of Article