क्या 'तारक मेहता..' शो से अलग हो रहे हैं राज अनादकट? टप्पू ने इन खबरों पर तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2022, 12:17 PM IST

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू का रोल प्ले करने वाले राज अनादकट शो को लेकर खबरें हैं कि वो शो अलविदा कहने वाले हैं। अब एक्टर ने खुद इन खबरों पर रिएक्ट किया है।

क्या 'तारक मेहता..' शो से अलग हो रहे हैं राज अनादकट? टप्पू ने इन खबरों पर तोड़ी चुप्पी

मशहूर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा सबसे पसंदीदा शोज में से एक हैं। बीते कई दिनों में शो से कई एक्टर्स ने शो को अलविदा कह दिया है। अब खबरें हैं कि शो में टप्पू का रोल प्ले करने वाले राज अनादकट भी शो को अलविदा कह सकते हैं। अब खुद राज ने शो छोड़ने की खबरों पर रिएक्ट किया है। 

शो छोड़ने की खबरों पर किया रिएक्ट

एक राज अनादकट इन दिनों अपने नए गाने 'सॉरी सॉरी' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस कनिका मान है। इस गाने के प्रमोशन के दौरान ईटाइम्स ने एक्टर से उनके शो छोड़ने को लेकर बात की। इस पर राज अनादकट ने कहा, 'जो लोग मुझे जानते हैं और मेरे फैंस अच्छी तरह जानते हैं कि मैं सस्पेंस बनाने में माहिर हूं। मुझे सस्पेंस बनाना पसंद है और मैं वास्तव में इसे एन्जॉय कर रहा हूं।'

इन खबरों से नहीं होते परेशान

राज ने शो छोड़ने की खबरों के बारे में बात करते हुए कहा कि ये रिपोर्ट्स उन्हें बिल्कुल भी परेशान नहीं करती। उन्होंने कहा, 'ये खबरें मुझे बिल्कुल भी परेशान नहीं करतीं। मुझे यह भी लगता है कि जब भी सही समय होगा सभी को इसके बारे में पता चल जाएगा। मैं सस्पेंस नहीं तोड़ना चाहता।'

म्यूजिक वीडियो में आएंगे नजर

राज अनादकट अब जल्द ही म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। इसे लेकर उन्होंने कहा, 'लोग मेरे नए गाने का इंतजार कर रहे हैं। मेरे प्रशंसकों को पता था कि मैंने फरवरी में गाने की शूटिंग की थी लेकिन यह अब रिलीज हो रहा है। वे सभी इस वीडियो और गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और मैं उनकी प्रतिक्रिया देखने के लिए बस उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि हमारे काम की तरह।'

End of Article