Bigg Boss 15 कंटेस्टेंट निशांत भट्ट के पिता का बंद हो गया था रेस्टोरेंट, आर्थिक तंगी के बाद लगाना पड़ा खाने का स्टॉल, याद आया बुरा दौर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 25, 2021, 05:09 PM IST

Bigg Boss 15 Nishant Bhatt: बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट निशांत भट्ट ने अपने बुरे वक्त को याद किया है। निशांत भट्ट ने बताया कि रेस्टोरेंट बंद होने के बाद परिवार को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ा था।

Bigg Boss 15 कंटेस्टेंट निशांत भट्ट के पिता का बंद हो गया था रेस्टोरेंट, आर्थिक तंगी के बाद लगाना पड़ा खाने का स्टॉल, याद आया बुरा दौर

मुंबई. बिग बॉस 15 ओटीटी के फाइनलिस्ट निशांत भट्ट अब सीजन 15 में भी बेहतरीन गेम खेल रहे हैं। निशांत दूसरे घरवालों से काफी घुल-मिल गए हैं। निशांत ने घर के अंदर अपने मुश्किल वक्त को याद किया है। कंटेस्टेंट ने बताया कि किस तरह से उनका फैमिली रेस्टोरेंट बंद हो गया और उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना  पड़ा। 

मुश्किल दिनों को याद करते हुए निशांत भट्ट ने कहा, 'हमारा एक उडीपी रेस्टोरेंट था लेकिन, कुछ परिस्थितियों के कारण बिजनेस में बहुत ज्यादा नुकसान होने लगा। हमें रेस्टोरेंट बंद करना पड़ा और साउथ इंडियन खाने का छोटा सा स्टॉल लगाया था। मैं स्कूल से वापस लौटने के बाद अपने पिता की मदद किया करता था। उन पैसों से हम अपनी जरूरतों को पूरा किया करते थे।' 

Bigg Boss 15 contestant Nishant Bhat : Did you know Bigg Boss 15 contestant Nishant  Bhat was the assistant choreographer for 'Channa Mereya'? Know more about  BB OTT's runner-up

नहीं मानी कभी हार 
निशांत आगे कहते हैं, 'हमने कभी हार नहीं मानी और हर एक परिस्थिति का डटकर सामना किया जब तक चीजें दोबारा ठीक नहीं हो गई। उस मुश्किल वक्त ने मुझे इमोशनली मजबूत होना सिखाया। मैं नहीं चाहता था कि लोग मेरा ये रूप देखें।' गौरतलब है कि निशांत भट्ट बिग बॉस 15 ओटीटी के टॉप पांच में थे। उनकी और प्रतीक की दोस्ती को काफी पसंद किया गया था।
Nishant Bhatt had previously choreographed dance sequences for Bigg Boss  


कोरियोग्राफर हैं निशांत भट्ट 
निशांत भट्ट पेशे से एक कोरियोग्राफर हैं। उन्हें बचपन से ही डांस का बेहद शौक था। साल 2007 में निशांत भट्ट ने रिएलिटी शो झलक दिखला जा में हिस्सा लिया था। इसके बाद साल 2010 में वह इसी रिएलिटी शो में अंकिता लोखंडे को कोरियोग्राफ कर चुके हैं। 

Nishant Bhatt will be in Bigg Boss 15 with Prateek Sahajpal? - Bharat Times  English News

साल 2012 में झलक दिखलाजा के पांचवें सीजन में उन्होंने एक्ट्रेस जिया मानेक को कोरियोग्राफ किया था। निशांत पॉपुलर डांस शो सुपर डांसर 3 में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह माधुरी दीक्षित की डांस अकादमी में बच्चों को डांस सिखा चुके हैं।  

End of Article