टीवी मसाला

Bigg Boss 20 से बाहर आते ही Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer के लिए किया पहला पोस्ट, बोलीं- 'जब मैं वापिस आऊंगी'

Rhiti Tiwari Fist Post After Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में रीति तिवारी का गेम खत्म हो गया। रीति ने शो से बाहर आकर अपना पहला पोस्ट कर दिया है, जो काजी तौकीर के लिए है।

Image

qazi touqeer-rhiti tiwari (photo credit- instagram)

Rhiti Tiwari First Post After Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) से रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) बाहर आ गई हैं। रीति का हफ्ते के बीच में इविक्शन हुआ, जिसने घर का माहौल पूरी तरह बदल दिया। शो में रीति की जर्नी काफी उतार चढ़ाव वाली रही। उनका कनेक्शन सबसे ज्यादा काजी तौकीर (Qazi Touqeer) के साथ बना। दोनों शो में अक्सर गाना गाते हुए दिखते थे, लेकिन रीति की लड़ाइयां भी काजी के साथ ही सबसे ज्यादा हुईं। इस वजह से वह खूब ट्रोल भी हुईं। अब शो से बाहर आने के बाद रीति तिवारी ने काजी के लिए ही पहला पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने काजी से मिला गिफ्ट भी फ्लॉन्ट किया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- 'रात भर शराब-अफेयर...' Govinda की रूमर्ड GF कोमल रानी ने सुनीता आहूजा को लिया आड़े हाथ? कश्मीरा को भी फटकारा

    रीति तिवारी का पहला पोस्ट

    बिग बॉस 20 में रीति तिवारी और काजी तौकीर के बीच का रिश्ता ठीक होने लगा था। सलमान खान ने रीति को वीकेंड का वार में फटकार लगाई थी, जिसके बाद से ही रीति का गुस्सा शांत हो गया था और वह काजी के साथ ठीक से बात कर रही थी। शो से बाहर आने के बाद रीति ने सबसे पहले काजी को याद किया। उन्होंने अपने इविक्शन से जुड़ी तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह काजी से गले मिल रही हैं। दूसरी तस्वीर में रीति और काजी ने हाथ पकड़ा है और रीति स्काउट से गले मिलती हैं। आखिरी तस्वीर में रीति ने अपने हाथ में वो अंगूठी पहनी है, जो उन्हें काजी ने ही दी थी। बड़ी सी अंगूठी पहने हुए रीति ने सिर्फ अपना हाथ फ्लॉन्ट किया है। इस तस्वीर के साथ रीति ने कैप्शन में लिखा, 'मैं तुम्हारे साथ हूं। और जब मैं वापस आऊंगी, तब भी तुम्हारे साथ ही रहूंगी।' रीति के इस पोस्ट पर काजी तौकीर की टीम ने कमेंट किया है और लिखा, 'आपको ढेर सारा प्यार और सम्मान, सभी को आप पर बहुत गर्व है। आपके लिए सफलता और खुशियों की कामना करते हैं। ऐसे ही आगे बढ़ते रहें और चमकते रहें! बहुत-बहुत शुभकामनाएं!' (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- 'कमाल कर दिया पायलट जी...', कैप्टन Smit Machhar की बहादुरी के दीवाने हुए Salman Khan, दिल से की तारीफ

      काजी तौकीर और रीति तिवारी का विवाद

      बता दें कि रीति तिवारी और काजी तौकीर की लड़ाई बिग बॉस 20 में उस रात से हो रही थी, जब सलमान खान ने काजी के तबीयत खराब के नाटक के बारे में सबको बताया था। इस दौरान रीति ने काजी को खूब सुनाया था। इसके बाद रैप वाले टास्क में काजी, उदिति की जगह स्टेज पर आए थे। तब भी रीति काजी से भिड़ गई थीं। इस दौरान रीति ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद सलमान खान को ये मुद्दा वीकेंड का वार में उठाना पड़ा था।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article