बॉलीवुड

'रात भर शराब-अफेयर...' Govinda की रूमर्ड GF कोमल रानी ने सुनीता आहूजा को लिया आड़े हाथ? कश्मीरा को भी फटकारा

Komal Rani Swarnkar Reply On Trolling: गोविंदा के साथ कोमल रानी स्वर्णकार का नाम जोड़ा जा रहा है, जिस वजह से वह ट्रोल हो रही हैं। ट्रोलिंग पर कोमल रानी ने जवाब देते हुए सुनीता आहूजा पर तंज कसा है।

Image

govinda-Komal Rani Swarnkar (photo credit- instagram)

Komal Rani Swarnkar Reply On Trolling: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में बनी हुई है। गोविंदा का नाम उनकी को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार (Komal Rani Swarnkar) से जुड़ रहा है। दोनों एक साथ फिल्म रूपा में आने वाले हैं। गोविंदा और कोमल रानी एक साथ लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए स्पॉट हुए थे, जिसके बाद गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने ही उन पर कई आरोप लगाए। सुनीता ने कोमल रानी पर घर तोड़ना का भी आरोप लगाया था, जिसके बाद सुनीता आहूजा को कश्मीरा शाह और दिव्या घोसला का सपोर्ट मिला। वहीं, अब कोमल रानी स्वर्णकार ने तमाम आरोपों का करारा जवाब दिया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: Salman Khan ने निकाली Qazi Touqeer की हवाबाजी, 'लॉलीपॉप' वाले मामले पर उड़ाईं धज्जियां

    कोमल रानी स्वर्णकार ने गोविंदा संग अफेयर पर दिया जवाब

    कोमल रानी स्वर्णकार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लंबा चौड़ा नोट लिखा। इस नोट ने कोमल रानी ने गोविंदा संग फिल्म, अफेयर, लालबागचा राजा के दर्शन समेत तमाम आरोपों का जवाब दिया। पहली स्टोरी में कोमल रानी स्वर्णकार ने लिखा, 'हाल ही में, मैंने कुछ मशहूर सेलिब्रिटीज को खुले तौर पर गोविंदा जी और मेरी पर्सनल लाइफ और हमारे कैरेक्टर पर टिप्पणी करते देखा है। फिर भी मैंने उन्हें कभी भी किसी गंभीर मुद्दे पर इतनी दृढ़ता से अपनी राय व्यक्त करने के लिए आगे आते नहीं देखा। चाहे वह आतंकवाद हो, राजनीति हो, अभिनेताओं की मृत्यु हो या किसी अन्य अभिनेता की एक से अधिक शादियां हों। तो फिर, क्यों हमारा निजी जीवन अचानक एक ऐसा सार्वजनिक तमाशा बन गया है कि हर कोई इस पर टिप्पणी करने का हकदार महसूस करता है?' (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- स्ट्रेचर पर दर्द में दिखीं Nushrratt Bharuccha, फैंस की उड़ गई रातों की नींद

    गोविंदा संग गणपति बप्पा के दर्शन करने पर बोलीं कोमल

    इसके आगे कोमल रानी स्वर्णकार ने लिखा, 'गणपति बप्पा के सामने अपने हीरो के साथ जाने और अपनी आने वाली फिल्म 'रूपा' की सफलता के लिए प्रार्थना करना दूसरों के लिए शर्म की बात, राष्ट्रीय मुद्दा या "दिखावा" कब से बन गया? और जब यही तथाकथित हस्तियां अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए अपने मेल को-एक्टर के साथ अलग अलग जगहों पर जाती हैं, तो क्या उन्हें शर्म महसूस नहीं होती जब वे खुद बिल्कुल वैसा ही काम करती हैं?'

    कश्मीरा शाह-दिव्या घोसला को दिया जवाब?

    कोमल रानी ने अपनी अगली स्टोरी में लिखा, 'हमने अपनी फिल्म 'रूपा' की घोषणा की है, किसी रोमांटिक अफेयर की नहीं। तो आप यह तय करने वाले कौन होते हैं कि हमारा साथ दिखना किसी व्यक्तिगत रिश्ते को दिखाने के लिए है, न कि हमारी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए? हम साथ काम कर रहे हैं, और हम आगे भी साथ दिखते रहेंगे। अगर इससे किसी को परेशानी होती है, तो उन्हें जलने दीजिए। फिल्म इंडस्ट्री की कुछ अभिनेत्रियां, जिनका करियर ठंडा पड़ चुका है, जिनकी फिल्में अब बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रही हैं, ऐसा लगता है कि उनके पास अपने पुराने पड़ चुके ब्रैंड टैग्स के अलावा कुछ नहीं बचा है। वे दूसरों के चल रहे विवादों में अपनी टांग अड़ाकर चर्चा में बने रहने की कोशिश कर रही हैं और खुद को लाइमलाइट में रखने के लिए बेताब हैं।'
    Govinda rumored girlfriend Komal Rani Swarnkar

    Govinda rumored girlfriend Komal Rani Swarnkar (photo credit- instagram)

    आखिर में सुनीता आहूजा को किया टारगेट?

    कोमल में अपने पोस्ट में सिंदूर और शादी का मजाक उड़ाने वाले को फटकार लगाई और लिखा, मैं ऐसी महिलाओं को खुद को जज करने के काबिल नहीं समझती, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी रात-रात भर शराब पीने, अन्य पुरुषों के साथ कई अफेयर रखने, और बुढ़ापे में भी तीन-तीन पुरुषों के साथ वन-नाइट स्टैंड की कल्पना करने में बिताई है और अपनी खुद की शोहरत के लिए पब्लिकली उन पतियों को अपमानित किया जिनके साथ वे रहीं और जिनसे जीवन भर फायदा उठाया।' दावा है कि इस मौके पर कोमल रानी स्वर्णकार ने सुनीता आहूजा को टारगेट किया है।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article