Bhabi ji ghar par hai cast: कभी ऐसे दिखते थे 'भाबीजी' सीरियल के कलाकार, पहले और अब की फोटोज कर देंगी हैरान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2021, 10:35 AM IST

Bhabi ji ghar par hai cast actors name and Photos: 'भाबीजी घर पर हैं' टीवी के मशहूर सीरियल में से एक है जिसकी स्टारकास्ट के नाम और पुरानी व नई तस्वीरें आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं।

Bhabi ji ghar par hai cast: कभी ऐसे दिखते थे 'भाबीजी' सीरियल के कलाकार, पहले और अब की फोटोज कर देंगी हैरान
Photo Credit: Instagram

मुंबई: भाबीजी घर पर हैं टीवी जगत से सबसे मशहूर सीरियल में से एक है जोकि सोशल मीडिया यूजर्स और टीवी के दर्शकों के बीच अक्सर चर्चा में रहता है। बीते समय में इस सीरियल के कई कलाकार बदल चुके हैं लेकिन अब भी फैंस के बीच इसे लेकर उत्साह कम नहीं हुआ है। भाभी जी को देखना उनकी पतियों के साथ नोक झोक, अंगूरी भाबी का भोलापन और गोरी मैम अनीता भाभी का ग्लैमर लोगों को आज भी लुभाता है।

बीते समय में अंगूरी भाभी और अनीता भाभी के किरदार बदले हैं, जहां अंगूरी के रोल में शिल्पा शिंदे के बाद अब शुभांगी अत्रे नजर आती हैं वहीं गोरी मैम का किरदार अब सौम्या टंडन की जगह नेहा पेंडसे निभा रही हैं। इस बीच एक दिलचस्प बात यह भी है इस टीवी शो के कलाकारों की पुरानी और नई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए एक नजर डालते हैं 'भाबीजी घर पर हैं' की स्टारकास्ट पर।

मनमोहन तिवारी (रोहिताश गौड़)

Bhabhi Ji Tiwari Ji then and now

तिवारी जी के रोल में नजर आने वाले रोहिताश गौड़ पहले से अब काफी बदल चुके हैं। रोहिताश शो में मनमोहन सिंह तिवारी का किरदार निभाते हैं और उन्हें इस करिदार में दर्शकों का खूब प्यार भी मिलता है।

अंगूरी भाबी (शुभांगी अत्रे):

Bhabhi Shubhangi Atre then and now

अंगूरी भाबीजी के रोल में नजर आने वालीं शुभांगी अत्रे टीवी इंडस्ट्री की काफी खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। खासकर बीतते समय के साथ उनका भाबी जी सीरियल के किरदार में निखार और भी बढ़ता जा रहा है और वह इस रोल में शुभांगी खूब छाई हुई हैं।

विभूति नारायण (आसिफ शेख):

Bhabhi ji Vibhooti then and now pic

अब बात करते हैं सबसे अनुभवी एक्टर में से एक आसिफ शेख की जोकि टीवी के अलावा आसिफ शेख कई फिल्मो में रोल कर चुके हैं। उनके लुक में पहले से काफी चेंज अब तक आ चुका है लेकिन खास बात यह है कि आसिफ शेख अपनी उम्र से काफी छोटे लगते हैं।

गोरी मैम उर्फ अनीता भाभी (नेहा पेंडसे):

Bhabhi ji gori mam Neha Pendse then and now photo

सौम्या टंडन के बाद नेहा पेंडसे ने भाबीजी शो में कुछ महीनों पहले ही एंट्री ली है लेकिन अब अनीता भाभी के रोल में उन्हें दर्शकों की ओर से पसंद किया जाने लगा है। नेहा पहली बार सनी देओल और महिमा चौधरी की फिल्म में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने सनी देओल की छोटी बहन का किरदार किया था।

अम्मा जी (सोमा राठौड़):

Bhabhi ji show Soma Rathore then and now pic

पहले और अब की तस्वीरों में कोई सबसे ज्यादा प्रभावित करता है तो वो हैं अम्माजी यानी सोमा राठौड़, उनकी पुरानी तस्वीर देखने के बाद कोई शायद ही यकीन करेगा की अम्मा जी कभी ऐसी दिखती थीं, लेकिन ये सही है जीवन के दौर में आए उतार चढ़ाव ने उनके लुक में बहुत बदलाव लाए हैं। खैर, जो भी हो लेकिन अम्मा जी लोगों की ओर से खूब पसंद किया जाता है और उनकी पहले की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

दरोगा हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी):

Happu Singh then and now photo

दरोगा हप्पू सिंह के किरदार में नजर आने वाले योगेश त्रिपाठी कभी सब टीवी के शो एफआईआर में दिखते थे लेकिन वहां से हप्पू सिंह का उनका लुक बिल्कुल अलग है। यह उम्र के साथ आया परिवर्तन नहीं बल्कि मेकअप का कमाल है जिसकी वजह से योगेश हप्पू सिंह के रोल में बेहद अलग दिखते हैं।

भाबीजी घर पर हैं बेहद चर्चित टीवी सीरियल में से एक है, जिसकी स्टारकास्ट किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। कभी स्टारकास्ट बदलने को लेकर तो कभी मजेदार एपिसोड के लिए और फैंस की तो यही इच्छा है कि ये शो यूं ही चलता रहे।

End of Article