Bade Achhe Lagte Hai 2: द‍िशा परमार- नकुल मेहता के इस कंडोम सीन पर मचा हंगामा, आपने देखा वायरल वीडियो?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2022, 07:39 AM IST

‘बड़े अच्‍छे लगते हैं 2’ के मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया जिसमें दिखाया गया है कि राम और प्रिया कंडोम का बड़े ही दिलचस्प तरीके से जिक्र करते हैं। 

Bade Achhe Lagte Hai 2: द‍िशा परमार- नकुल मेहता के इस कंडोम सीन पर मचा हंगामा, आपने देखा वायरल वीडियो?

Bade Achhe Lagte Hain 2 Viral Condom Video: टीवी सीरियल्स दर्शकों का मनोरंजन करने का काम करते हैं। कई बार शोज में ऐसे सीन आते हैं कि दर्शक हंसते हंसते लोटपोट हो जाते हैं। ऐसा ही एक सीन नकुल मेहता (Nakuul Mehta) और द‍िशा परमार (Disha Parmar) स्‍टारर शो ‘बड़े अच्‍छे लगते हैं 2’ (Bade Achhe Lagte Hain 2) में दिखाया जाएगा। इस शो का एक प्रोमो वीडियो धूम मचा रहा है। सोशल मीडिया पर दर्शक इस सीन को देखकर हंसे जा रहे हैं। 

शो के हालिया एपिसोड में होली सेलिब्रेशन के बाद की चीजों को दिखाया गया है। मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया जिसमें दिखाया गया है कि राम और प्रिया कंडोम का बड़े ही दिलचस्प तरीके से जिक्र करते हैं। 

एपिसोड में दिखाया गया है कि राम यानि नकुल अपने दोस्त अजय से एक पार्सल मंगवाता है और प्रिया को यह कहते हुए सौंप देता है कि उसके पति ने इसे केमिस्ट से मंगवाया था। प्रिया जब पार्सल खोलती है तो अंदर कंडोम का पैकेट होता है। प्रिया, राम को गलत समझती है। 

राम कहता है कि पैकेट में जो है उसे यूज कर लो, तुम्हें करना चाहिए, अच्छा फील करोगी। राम को लगता है कि पैकेट में दवाई है। राम ने वास्तव में प्रिया के सिरदर्द के लिए दवाओं का ऑर्डर दिया था। गलतफहमी के बीच दोनों एक दूसरे से संवाद करते हैं जो काफी मजेदार है। राम और प्रिया के बीच हुआ मजाक ट्विटर पर वायरल हो गया है। 

वीडियो देख एक यूजर ने लिखा, "हाए तौबा, मुझे हंसते हुए फर्श पर लुढ़कने के लिए काम से निकाल दिया जाएगा।" वहीं एक दूसरे यूज ने लिखा- "आप ऐसे नहीं धोकर, तैयार होकर, परफ्यूम लगाकर आ गए। परदे सब बंद कर दिए।"

सीरियल ‘बड़े अच्‍छे लगते हैं 2’ सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहा है। एकता कपूर के बालाजी टेलीफ‍िल्‍म्‍स का ये शो 2011 के इसी नाम के सीरियल का रीबूट वर्जन है।   

End of Article