अविका गौर ने साइन की अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म, महेश भट्ट ने लिखी है बालिका वधू की आनंदी के लिए कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2022, 09:57 PM IST

Avika Gor bollywood debut with Mahesh Bhatt And Vikram Bhatt: विका गौर बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। अविका की डेब्यू फिल्म को महेश भट्ट ने लिखा है और इसे कृष्णा भट्ट द्वारा डायरेक्ट किया जाएगा। 

अविका गौर ने साइन की अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म, महेश भट्ट ने लिखी है बालिका वधू की आनंदी के लिए कहानी

Avika Gor bollywood Film: अविका गौर को आज भी टीवी की आनंदी के रूप में जाना जाता है। उन्हें टीवी सीरियल बालिका वधू से खूब पॉपुलैरिटी मिली। अब खबर है कि अविका गौर बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। जी हां, साल 2023 में अविका गौर, फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की मूवी से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। विक्रम भट्ट के इस अपकमिंग प्रोजेक्ट का नाम '1920 हॉरर ऑफ द हार्ट' है। खास बात ये है कि अविका गौर की डेब्यू फिल्म को महेश भट्ट ने लिखा है और इसे कृष्णा भट्ट द्वारा डायरेक्ट किया जाएगा। 

अविका गौर ने खुद सोशल मीडिया पर अपने इस अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी है। जैसा कि फिल्मों के अलावा भट्ट ने कई चार्ट बस्टर हिट गाने भी दिए हैं और ऐसे में अब उनसे एकबार फिर से खूबसूरत एल्बम की उम्मीद की जा रही है। वहीं बात अविका की करें तो प्रशंसक उन्हें लंबे समय से बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। वो टीवी की जानीमानी अदाकारा रही हैं और उन्हें पर सिल्वर स्क्रीन पर देखना दिलचस्प होगा। अविका की इस अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर सभी उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। 

अविका पहले ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बना चुकी हैं। 2013 में, उन्होंने उय्याला जम्पाला के साथ अपनी तेलुगु फिल्म की शुरुआत की थी। उय्याला जम्पाला के लिए अभिनेत्री को बेस्ट फीमेल डेब्यू का खिताब मिला था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अविका को सिनेमा चोपिस्ता मावा, केयर ऑफ फुटपाथ 2, एकादिकी पोथावु चिन्नवदा, राजू गरी गढ़ी 3 और नेट सहित कई सफल फिल्मों में देखा जा चुका है। हाल ही में उन्होंने फिल्म आई गो टू स्कूल से कजाकिस्तान में डेब्यू किया है।

End of Article