कपिल शर्मा ने दी सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि, लाइव शो के दौरान सिंगर को बताया अपना 'छोटा वीर'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2022, 08:50 PM IST

Kapil Sharma Pays Tribute To Sidhu Moose Wala: कपिल शर्मा इन दिनों द कपिल शर्मा शो की पूरी टीम के साथ कनाडा में हैं। अपने लाइव शो के दौरान कपिल शर्मा ने सिद्धू मूसेवाला का फेमस गाना गाकर उनको श्रद्धांजलि दी।

कपिल शर्मा ने दी सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि, लाइव शो के दौरान सिंगर को बताया अपना 'छोटा वीर'
Photo Credit: Instagram

Kapil Sharma Pays Tribute To Sidhu Moose Wala: पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। वह द कपिल शर्मा शो की पूरी टीम के साथ कनाडा में लाइव शो कर रहे हैं। अपने लाइव शो के दौरान कॉमेडियन ने पंजाब के जाने-माने सिंगर सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी। आपको याद होगा कि, 29 मई को पंजाब के मानसा शहर में सिद्धू मूसेवाला को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। अपने लाइव शो के दौरान कपिल शर्मा ने पंजाब के जाने-माने गायक सिद्धू का पॉपुलर गाना 295 गाया। जैसे ही कपिल शर्मा ने यह गाना गाना शुरू किया वैसे ही वहां मौजूद ऑडियंस उनका उत्साह बढ़ाने लगी। कपिल शर्मा का यह गाना सुनकर ऑडियंस भी उत्साह में आ गई।

कपिल शर्मा के लाइव शो के दौरान एक स्पेशल सेगमेंट रखा गया था। इस सेगमेंट का नाम 'ट्रिब्यूट टू लेजेंड्स' था, जिसके दौरान कपिल शर्मा के पीछे एक बड़े से स्क्रीन पर सिंगर केके, सिद्धू मूसेवाला, एक्टर और एक्टिविस्ट दीप सिद्धू और कबड्डी प्लेयर संदीप सिंह संधू की तस्वीरें दिखाई जा रही थीं। अपने परफॉर्मेंस के दौरान, कपिल शर्मा ने सिद्धू मूसेवाला को अपना 'छोटा वीर' कहकर बुलाया और ऑडियंस को दिवंगत सिंगर के लिए तालियां बजाने के लिए कहा। 

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया वैसे ही वायरल हो गया। कपिल शर्मा का यह वीडियो देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में हार्ट इमोजी शेयर की। कपिल शर्मा का यह वीडियो देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'यह परफॉर्मेंस वर्षों तक याद किया जाएगा, कपिल सर।' तो दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'लेजेंड्स कभी मरते नहीं हैं।' कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं जिनमें वह सुमोना चक्रवर्ती, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, चंदन प्रभाकर और राजीव ठाकुर के साथ नजर आ रहे हैं।

End of Article