Nikki Tamboli Bought New Luxury Car: टीवी इंडस्ट्री से हाल ही में एक अच्छी खबर सामने आई है। जानी-मानी टीवी अदाकारा और बिग बॉस फेम निक्की तंबोली ने हाल ही में एक ब्रैंड न्यू लग्जरी कार खरीदी है। घर में एक चमचमाती कार के आने से निक्की बहुत खुश नजर आईं। टीवी अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने एक ब्रैंड न्यू लग्जरी कार खरीदी है। निक्की के घर में सफेद रंग की मर्सिडीज बेंज आई है। नई कार लेने की खुशी टीवी अदाकारा अपने पिता के साथ मना रही हैं। अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें यह देखा जा सकता है कि वह अपनी नई चमचमाती कार की पूजा कर रही हैं।
इसके साथ वह अपनी नई कार के साथ ढेर सारे पोज देते हुए भी नजर आईं। उन्होंने अपने पिता के साथ केक काटकर इस जश्न को मनाया। जैसे ही टीवी अदाकारा ने यह तस्वीरें साझा की, वैसे ही कई टीवी सेलिब्रिटीज ने उन्हें बधाई दी। प्रतीक सहजपाल ने लिखा 'भगवान अपनी कृपा तुम पर हमेशा बनाए रखें।' तो अर्जुन बिजलानी ने दिल वाली इमोजी शेयर की। वहीं, जैस्मीन भसीन ने निक्की तंबोली को नई कार खरीदने के लिए बधाई दी। सुगंधा मिश्रा और पवित्रा पुनिया ने भी टीवी अदाकारा को शुभकामनाएं दीं।
निक्की तंबोली बिग बॉस 14 की वजह से लाइमलाइट में आई थीं। सलमान खान के इस टीवी रियलिटी शो में वह दूसरी रनरअप थीं। इस टीवी शो के बाद उन्हें रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 11 और द खतरा खतरा शो में देखा गया था। उन्होंने कुछ म्यूजिक वीडियोज भी किया है। हाल ही में वह शाहीर शेख के साथ अपने म्यूजिक वीडियो 'एक हसीना ने' की वजह से सुर्खियों में छा गई थीं। कहा जा रहा है कि अब निक्की तंबोली झलक दिखला जा शो में पार्टिसिपेट करने वाली हैं।

