Swayamvar Mika Di Vohti: उमर रियाज की गर्लफ्रेंड बनेंगी मीका सिंह की दुल्हन? शो में हुई मनप्रीत कौर की एंट्री 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2022, 07:11 PM IST

Rumoured Girlfriend Of Umar Riaz To Enter Swayamvar Mika Di Vohti Show: हाल ही में यह खबर आई है कि उमर रियाज की कथित गर्लफ्रेंड मनप्रीत कौर की अब मिका सिंह के शो में एंट्री होने वाली है। कहा जा रहा है कि वह इस शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट होंगी।

Swayamvar Mika Di Vohti: उमर रियाज की गर्लफ्रेंड बनेंगी मीका सिंह की दुल्हन? शो में हुई मनप्रीत कौर की एंट्री 
Photo Credit: Instagram

Rumoured Girlfriend Of Bigg Boss Fame Umar Riaz To Enter Swayamvar Mika Di Vohti Show: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह का नया शो स्वयंवर मीका दी वोटी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस शो के जरिए मीका सिंह अपने लिए लाइफ पार्टनर ढूंढ रहे हैं। कहा जा रहा है कि अब इस रियलिटी टीवी शो में एक नई वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। यह वाइल्ड कार्ड एंट्री किसी और की नहीं बल्कि बिग बॉस फेम उमर रियाज की कथित गर्लफ्रेंड की होगी। खबरों के अनुसार, उमर रियाज की कथित गर्लफ्रेंड मनप्रीत कौर अब मीका सिंह के शो स्वयंवर मीका दी वोटी में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली हैं। इस शो में पहले से ही कई खूबसूरत लड़कियों को देखा जा रहा है जो मीका सिंह को इंप्रेस करने की कोशिश कर रही हैं। 

यह सभी लड़कियां मीका सिंह को अपना दीवाना बनाने की कोशिश में लगी हुई हैं। इस शो के जरिए मीका सिंह अब अपने लिए दुल्हनिया ढूंढ रहे हैं। इस शो से जुड़े एक सोर्स ने यह जानकारी दी है कि उमर रियाज की कथित गर्लफ्रेंड मनप्रीत कौर ने इस शो के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। इस सूत्र ने यह भी बताया कि मनप्रीत कौर मीका सिंह को इंप्रेस करने के लिए बहुत एक्साइटिड हैं। इस शो में उनकी एंट्री बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट होगी। सूत्र ने यह कहा कि 'मनप्रीत ने इस शो के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। उन्हें इस टीवी शो के नए प्रोमो में देखा जाएगा। इस शो में वह वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली हैं। मीका सिंह को इंप्रेस करने के लिए अपनी एंट्री को लेकर अदाकारा बहुत उत्सुक नजर आ रही हैं।'

मनप्रीत कौर को टीवी शो लव स्कूल में देखा गया था। उन्होंने सनी चीमा के साथ इस टीवी शो के चौथे सीजन का खिताब अपने नाम किया था। यह दोनों एक दूसरे के साथ कुछ समय तक रिलेशनशिप में भी थे। लेकिन बाद में इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था। मनप्रीत कौर को कपिल शर्मा के पॉपुलर शो द कपिल शर्मा शो में भी देखा गया था। 

End of Article