टीवी सीरियल मीत में आशी सिंह का हुआ कायापलट, अब नए अवतार में दिखेंगी टीवी अदाकारा 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2022, 05:32 PM IST

Ashi Singh New Avatar In Meet Serial: टीवी अदाकारा आशी सिंह के फैंस को अब एक नया सरप्राइज मिलने वाला है। इस टीवी सीरियल में अब छह महीने का लीप आने वाला है जिसके साथ आशी सिंह का अवतार भी एकदम बदल जाएगा।

टीवी सीरियल मीत में आशी सिंह का हुआ कायापलट, अब नए अवतार में दिखेंगी टीवी अदाकारा 
Photo Credit: Instagram

Ashi Singh New Avatar In Meet TV Serial: आशी सिंह का टीवी सीरियल मीत दर्शकों के फेवरेट टीवी सीरियल्स में से एक है। इस टीवी सीरियल की कहानी के साथ दर्शकों को आशी सिंह का किरदार भी बहुत पसंद आता है। लेकिन ताजा मिल रही खबरों के अनुसार, अब आशी सिंह के इस टीवी सीरियल में छह महीने का लीप आने वाला है। इस लीप के साथ कुछ नए बदलाव आएंगे जिसकी वजह से इस टीवी सीरियल की कहानी और दिलचस्प हो जाएगी। लेकिन अब इस टीवी सीरियल में लीप के बाद एक और बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कहा जा रहा है कि अब इस टीवी सीरियल में एक और किरदार की एंट्री होने वाली है। 

यह किरदार कोई और नहीं बल्कि आशी सिंह ही निभाने वाली हैं। जी हां, मीत टीवी सीरियल में अब आशी सिंह का किरदार बदलने वाला है। लीप के बाद आशी सिंह को मंजिरी के किरदार में देखा जाएगा। अपने इस नए किरदार पर बात करते हुए आशी सिंह ने कहा कि 'मीत टीवी सीरियल के आने वाले एपिसोड्स दर्शकों के लिए बहुत दिलचस्प होने वाले हैं क्योंकि इस टीवी सीरियल में छह महीने का लीप आने वाला है और यह ड्रामा सबको अपनी सीट से जोड़े रखेगा। असल में, लीप के बाद, मुझे मंजिरी के नए अवतार में देखा जाएगा जो मीत हुड्डा के किरदार से एकदम अलग है।' 

मंजिरी एक गुजराती लड़की है जो एकदम मीत हुड्डा की तरह नजर आती है। लेकिन मंजिरी और मीत एक दूसरे से एकदम अलग हैं। मंजरी एक गरबा डांसर है जो अपनी दादी के साथ रहती है और जिसे नए-नए कपड़े पहनना और डांस करना बहुत पसंद है। आशी सिंह ने आगे यह बताया कि मंजिरी और मीत एक जैसी लगती हैं लेकिन दोनों के बीच जमीन आसमान का फर्क है। आशी सिंह ने कहा कि वह इस चैलेंज को लेने के लिए एकदम तैयार हैं। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि मंजिरी की तरह असल जिंदगी में उन्हें भी डांस करना और नए-नए कपड़े पहनना बहुत पसंद है। 

End of Article