गौहर खान ने बताया ट्रोलिंग का उनपर क्या होता है असर, जानें एक्ट्रेस ने क्या कहा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2022, 02:59 PM IST

बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान ने ट्रोलर्स और ट्रोलिंग को लेकर बात की। उनका कहना है कि उन्हें ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उनके पास पावर है। जानें, गौहर ने क्या कहा।

गौहर खान ने बताया ट्रोलिंग का उनपर क्या होता है असर, जानें एक्ट्रेस ने क्या कहा

बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान ने ट्रोलिंग को लेकर रिएक्ट किया है। गौहर से पूछा गया कि क्या कभी उनके किसी फैन ने अजीब हरकत की है? इसपर गौहर ने कहा कि उनके फैंस काफी प्यारे हैं। लेकिन कुछ लोगों के फैंस ऐसे हैं जो अजीब हरकत करते हैं। अगर आपने कभी किसी की तारीफ की है बताया कि आपको कोई पसंद है या पसंद नहीं है तो वो हर पोस्ट पर दुश्मनी लेकर आपको टैग करते हैं कि देखो इसके ये किया, इसके वो किया। गौहर ने कहा कि उन्हें ऐसे लोगों पर हंसी आती है। गौहर ने अपने फैंस की तारीफ की है। इसके साथ ही गौहर ने बताया कि उन्हें ट्रोलिंग से कोई असर नहीं होता। उन्होंने कहा कि उनके पास ताकत है लेकिन ट्रोलर्स के पास ताकत नहीं है। 

End of Article