अनुष्का सेन ने शुरू की कोरियन प्रोजेक्ट की शूटिंग, साउथ कोरिया में को-स्टार्स संग ऐसे बिता रहीं वक्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 29, 2022, 09:58 AM IST

Anushka Sen Begin Korean project Shooting: अनुष्का सेन कोरियन फिल्म इंडस्ट्री के साथ बेव सीरीज और एक फिल्म भी कर रही हैं। एक्ट्रेस के लिए साल 2022 बहुत ही आशाजनक लग रहा है...

अनुष्का सेन ने शुरू की कोरियन प्रोजेक्ट की शूटिंग, साउथ कोरिया में को-स्टार्स संग ऐसे बिता रहीं वक्त

Anushka Sen Korean project Shoot: टीवी टीनएटर स्टार अनुष्का सेन अपनी कोरियाई जर्नी शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अभिनेत्री कोरिया पहुंच चुकी हैं और वहां का खाना, लोकेशन एक्सप्लोर कर रही हैं। अब हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आ चुकीं अनुष्का सेन ने अपने इस नए प्रोजेक्ट के लिए तैयारी करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में अनुष्का सेन को अपने नए दोस्तों के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता था। अनुष्का ने अपनी उंगलियों से 'दिल के आकार' का चिन्ह भी बनाया, जिससे सभी के-ड्रामा फैन बखूबी जानते हैं। 

अनुष्का सेन ने कोरियाई शोबिज इंडस्ट्री में कदम जमाने के लिए साउथ कोरिया में एक क्रिएटिव एजेंसी के साथ कोलैबोरेट किया है। अनुष्का ने शेयर किया था कि कोरिया में उनके बड़े प्रशंसक हैं। पहले एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बात करते हुए अनुष्का ने कहा था, 'यह सब भारत और कोरिया के बीच सहयोग के बारे में है। भारत और कोरिया के बीच बहुत अधिक कॉन्टेंट का आदान-प्रदान हो रहा है। हम उनके के-ड्रामा और के-पॉप से प्यार करते हैं और वे हमारे सिनेमा, हमारी संस्कृति से प्यार करते हैं।'

अनुष्का सेन कोरियन फिल्म इंडस्ट्री के साथ बेव सीरीज और एक फिल्म भी कर रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया, 'साल 2022 बहुत ही आशाजनक लग रहा है। मैं एक कोरियाई एजेंसी के साथ साइन अप करने को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं। मैं कोरियाई भाषा का एक वेब शो और एक फिल्म कर रही हूं। यह वर्ष मेरे लिए काफी अलग होगा।' 

आपको बता दें कि अनुष्का सेन को खतरों के खिलाड़ी 11 में देखा जा चुका है वो इसकी पहली सबसे यंगेस्ट कंटेस्टेंट रही हैं। इसके अलावा वो कई टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं जिसमें झांसी की रानी, यहां मैं घर घर खेली, देवों के देव महादेव और बालवीर शामिल हैं। 

End of Article