Anupamaa Spoiler: मालविका के सामने आएगा वनराज का सच, अनुपमा करेगी पर्दाफाश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2022, 03:46 PM IST

Anupamaa Shocking Twist: अनुपमा टीवी सीरियल की कहानी अब एक दिलचस्प मोड़ लेने वाली है। इस टीवी सीरियल में देखा जाएगा कि मालविका वनराज के साथ अपना पार्टनरशिप तोड़ देगी और उसे सबक सिखाने के लिए अनुपमा के साथ मास्टर प्लान बनाएगी।

Anupamaa Spoiler: मालविका के सामने आएगा वनराज का सच, अनुपमा करेगी पर्दाफाश

Anupamaa Spoiler Alert: छोटे पर्दे के पॉपुलर शो अनुपमा की कहानी अब बेहद दिलचस्प होने वाली है क्योंकि अब मालविका के सामने वनराज का भंडा फूटने वाला है। इस टीवी सीरियल में यह देखा जाएगा कि अनुपमा की वजह से मालविका के सामने वनराज का सच आ जाएगा। जिसके बाद मालविका एक ऐसा कदम उठाएगी जिसकी वजह से वनराज को कड़ा सबक मिलेगा। फिलहाल इस टीवी सीरियल में यह देखा जा रहा है कि मालविका और वनराज अपने मुंबई प्रोजेक्ट के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं। वहीं, अनुपमा और अनुज के बीच में क्यूट मोमेंट भी देखे गए। अब इस टीवी सीरियल में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है।

वनराज का भंडा फोड़ेगी अनुपमा 

अनुपमा टीवी सीरियल में यह देखा जाएगा कि अनुज और अनुपमा मालविका को बहुत समझाते हैं जिसके बाद अनुपमा एक प्लान बनाती है। अनुपमा के प्लान के मुताबिक वह‌ वनराज को उकसाएगी जिसके बाद वनराज खुद अपने मुंह से अपने गंदे इरादों का खुलासा करेगा जिसे मालविका सुन लेगी। मालविका के सामने वनराज का सच आ जाएगा और वह बहुत उदास हो जाएगी। क्योंकि वह वनराज को पसंद करने लग गई थी और वह उसके प्यार में इतनी पागल हो गई थी कि अपना सारा बिजनेस उसके नाम करने वाली थी।

वनराज को सबक सिखाएगी मालविका

जैसे ही मालविका के सामने वनराज का सच आएगा वैसे ही वह अपना पार्टनरशिप उसके साथ तोड़ देगी। जिसके बाद वह वनराज को सबक सिखाने के लिए उससे उसका प्यार मांगेगी। इस टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में यह देखा जाएगा कि वनराज को सबक सिखाने के लिए मालविका एक मास्टर प्लान बनाएगी जिसके अनुसार वह वनराज से उसका प्यार मांगेगी लेकिन मालविका की यह बात सुनकर वनराज के होश उड़ जाएंगे। ऐसा इसीलिए क्योंकि वह मालविका के साथ कोई रिश्ता नहीं बनाना चाहता था बल्कि उसका बिजनेस हड़पना चाहता था। लेकिन मालविका के इस मांग की वजह से उसका प्लान चौपट होने वाला है।

End of Article