TRP Report Week 9: 14 दिन पहले लॉन्च हुए टीवी शो ने TRP में मचाया धमाल, जानें क्यों डूबी इमली की नइया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2022, 07:18 PM IST

TRP Report list Week 9 Top 10 Shows: क्या बरकरार है अनुपमा का दबदबा? गुम है किसी के प्यार में और इमली सीरियल की लोकप्रियता पड़ी फीकी? जानें इस हफ्ते के टॉप-10 शो...

TRP Report Week 9: 14 दिन पहले लॉन्च हुए टीवी शो ने TRP में मचाया धमाल, जानें क्यों डूबी इमली की नइया

TRP Report for Week 9: टीवी सीरियल की नवें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। बार्क इंडिया (Broadcast Audience Research Council) ने टीआरपी लिस्ट जारी की है। इस बार टॉप-10 में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। क्या बरकरार है अनुपमा का दबदबा? गुम है किसी के प्यार में और इमली सीरियल की लोकप्रियता पड़ी फीकी? जानें इस हफ्ते किन सितारों के टीवी शोज को मिली टीआरपी टॉप-10 लिस्ट में जगह? यहां जानें पूरी लिस्ट...

1 अनुपमा (Anupamaa)
रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के शो अनुपमा के लिए टीआरपी चार्ट में टॉप पर रहना अब आम बात हो चुकी है। क्योंकि हर हफ्ते अनुपमा ही नंबर-1 पॉजिशन पर रहता है। कपल की केमिस्ट्री, प्यार और बॉन्ड की वजह से शो की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। जैसा कि वे दोनों जल्द ही शो में शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे हैं, प्रशंसक इस ट्रैक को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। 

2 गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin)
नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा का मोस्ट पॉपुलर टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में इस सप्ताह टीआरपी लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। यह शो भी लंबे टाइम से नंबर-2 की पॉजिशन पर काबिज है। 

 ये हैं चाहतें (Yeh Hai Chahatein)
यह शो टीआरपी लिस्ट में तीसरे स्थान पर बाजी मार चुका है। जबकि पिछले हफ्ते यह चौथे स्थान पर था, इस बार यह तीसरे नंबर पर आ गया है। ये है चाहतें में सरगुन कौर लूथरा को डॉ. प्रीशा और अबरार काजी को रुद्राक्ष खुराना की भूमिका में देखा जा रहा है। 

4 इमली (Imlie)
इमली शो पिछले हफ्ते टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर है। इमली में सुंबुल तौकीर मुख्य भूमिका में हैं वहीं इश्क में मरजावां 2 फेम मनस्वी वशिष्ठ शो में आदित्य की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं कहानी की बात करें तो जल्द इमली और आर्यन की शादी के बाद की लाइफ देखने को मिलने वाली है। 

5 ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)
ऐसा लगता है कि अभिमन्यु और अक्षरा की शादी की तैयारियों ने ये रिश्ता क्या कहलाता है के निर्माताओं के लिए फायदे का काम किया है। शो इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में पांचवें नंबर पर आ गा है। दिलचस्प बात यह है कि यह शो स्टार प्लस पर प्रसारित होता है और इसमें हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ मुख्य भूमिका में हैं।

6 कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya)
कुमकुम भाग्य पिछले सात साल से सफलतापूर्वक चल रहा है। इसमें अभिषेक मेहरा के रूप में शब्बीर अहलूवालिया और प्रज्ञा के रूप में श्रीति झा मुख्य भूमिका में हैं। इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में कुमकुम भाग्य ने 6वां पायदान पाया है। कुमकुम भाग्य टीआरपी सूची में एकमात्र शो है जो कई साल से अपनी दावेदारी पेश करता आ रहा है।

7 स्मार्ट जोड़ी(Smart Jodi)
टीवी इंडस्ट्री के नए रिएलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' की शुरुआत हो गई है। ये शो अपने यूनिक कॉन्सेप्ट को लेकर लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस शो में 10 सेलेब्रिटी जोड़े हैं जो अलग-अलग एंटरटेनमेंट टास्क के माध्यम से एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। महज 14 दिन पहले लॉन्च हुए इस टीवी शो को जबरदस्त टीआरपी मिली है। इसी का नतीजा है कि शो 7वें स्थान पर रहा है।

8 कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya)
'कुंडली भाग्य' ने टीआरपी लिस्ट में आठवें स्थान पर जगह बनाई है। इस शो में पिछले कुछ महीनों में बड़ी गिरावट देखी गई है लेकिन फिर भी यह टॉप-10 में बना हुआ है। 

9 भाग्य लक्ष्मी (Bhagya Lakshmi)
बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित जी टीवी के शो भाग्य लक्ष्मी में पिछले कुछ हफ्तों में काफी ड्रामा देखने को मिला है। कहानी में नए-नए ट्विस्ट आ रहे हैं जिसकी वजह से शो की टीआरपी में उछाल देखने को मिला है। इस हफ्ते भाग्य लक्ष्मी ने 9वां स्थान पाया है। 

10 उड़ारियां (Udaariyaan)
इस हफ्ते सीरियल उड़ारियां को फिर से दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। 8वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में उड़ारियां सीरियल 10वें नंबर पर है। उड़ारियां की कहानी दर्शकों को बांधे हुए है और अपने ट्विस्ट से भरपूर एंटरटेन कर रही है। 

End of Article