Anupamaa Twist: अनुपमा-अनुज की शादी से पहले काव्या देगी वनराज को तलाक, शाह हाउस को अपने इशारों पर नचाएगी राखी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2022, 05:51 PM IST

Anupamaa Spoiler Episode Twist: अनुपमा सीरियल में वनराज पूरी तरह से टूट चुका है और उसका इमोशनल ब्रेकडाउन सामने आएगा। वनराज की निराशा अभी कम नहीं होने वाली है क्योंकि उसे एक और झटका लगना बाकी है...

Anupamaa Twist: अनुपमा-अनुज की शादी से पहले काव्या देगी वनराज को तलाक, शाह हाउस को अपने इशारों पर नचाएगी राखी

Anupamaa Episode Twist Divorce Drama: अनुपमा की कहानी में काफी कुछ चल रहा है और आगामी एपिसोड में भी हमें कई दिलचस्प मोड़ दिखाई देंगे। पहले देखा गया था कि अनुपमा को इस बार शाह हाउस में किसी बेरोजगार सदस्य की परवाह नहीं है और इसलिए वह काम पर चली जाती है। इस प्रकार अनुपमा अपनी डांस अकेडमी पहुंचती है जहां अनुज पहले उसका इंतजार कर रहा होता है। शादी से पहले अनुज और अनुपमा रोमांस खूब लाइमलाइट बटोर रहा है। अकेडमी के बार अनुज, अनुपमा को गजरा गिफ्ट करता है। अनुपमा शरमाती है और प्यार महसूस करती है। अनुपमा और अनुज के ये साथ वाले प्यार भरे पल काफी खूबसूरत लग रहे हैं।

इधर वनराज बहुत निराश महसूस कर रहा है और उसे नहीं पता कि वो आगे क्या करे। बेचारा वनराज पूरी तरह से टूट चुका है और उसका इमोशनल ब्रेकडाउन सामने आएगा। वनराज की निराशा अभी कम नहीं होने वाली है क्योंकि उसे एक और झटका लगना बाकी है। ये झटका कोई और नहीं बल्कि काव्या से वनराज को मिलेगा। अब काव्या भी वनराज का साथ छोड़कर आगे बढ़ने वाली है। आपको सुनकर शॉक्ड लग सकता है लेकिन सच यही है कि काव्या अब वनराज से तलाक मांगने वाली है। 

राखी उठाएगी काव्या और तोषू का फायदा
लोकप्रिय शो अनुपमा शो के आगामी ट्रैक में आपको काव्या के कुछ बड़े सीन्स देखने को मिलने वाले हैं। जैसा कि काव्या को अपने भविष्य की चिंता है और वह राखी की मदद लेने का फैसला करती है। काव्या रोएगी कि उसकी मदद के लिए कोई नहीं है और राखी को सारा ड्रामा पता चल जाएगा। दूसरी तरफ, तोशु भी राखी से मदद मांगता है जिससे किंजल काफी हैरान-परेशान है। किंजल यह देखकर परेशान हो जाती है कि तोशु का कोई स्वाभिमान नहीं है और वह फिर से राखी से मदद मांग रहा है। किंजल को चिंता है कि राखी सच जान चुकी है और अब वो इस स्थिति का फायदा उठाएगी। असल में होने भी यही वाला है।

राखी ने काव्या से की डील
अब अपकमिंग ट्रैक में राखी दवे, काव्या से मिलेगी और दोनों के बीच एक बड़ी डील होने वाली है। राखी, काव्या को एक नौकरी का प्रस्ताव देती है और नौकरी लेने के बाद वनराज को तलाक देने के लिए कहती है। राखी ने काव्या को आगे बढ़ने और शाह हाउस से बाहर निलकने की सलाह दी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले ट्रैक में और क्या ड्रामा होगा।
 

End of Article