Anupama Namaste America स्टारकास्ट-स्टोरी से लॉन्च डेट तक, यहां जानें इस शो में होगा क्या-क्या अलग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2022, 05:16 PM IST

Namaste America Anupama 2007 Cast, Story To full Details: अनुपमा की लोकप्रियता को देखते हुए निर्माता नया शो नमस्ते अमेरिका अनुपमा 2007 ला रहे हैं। जानें कब और कहां देख सकेंगे आप ये शो...

Anupama Namaste America स्टारकास्ट-स्टोरी से लॉन्च डेट तक, यहां जानें इस शो में होगा क्या-क्या अलग

Namaste America Anupama 2007 All Details: अनुपमा प्रीक्वल में दर्शकों को अब काफी कुछ देखने को मिलेगा। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आ रहे इस शो के एपिसोड्स में कई दिलचस्प मोड़ के साथ एकदम नई कहानी देखने को मिलने वाली है। हॉटस्टार स्पेशल अनुपमा प्रीक्वल (Hotstar Specials Anupama) का पहला प्रोमो जारी किया गया है। इस प्रोमो में अनुपमा अपनी नई यात्रा को दिखने के लिए सभी का स्वागत करती दिख रही है। कहां से शुरू होगी अनुपमा प्रीक्वल की कहानी? कैसे होगी अनुपमा प्रीक्वल की स्टारकास्ट? कब से शुरू हो रहा ये सीरियल? जानें अनुपमा प्रीक्वल(Anupama Prequel) से जुड़ी सभी डिटेल...

अमेरिका से शुरू होगी अनुपमा की नई कहानी
अनुपमा प्रीक्वल में आप भी देख सकते हैं कि कैसे नमस्ते अमेरिका कहते हुए अनुपमा अपनी खास कहानी की शुरुआत करती है। साथ ही इस बार खास लोकेशन पर वो दर्शकों को दिखाना चाहती है। इसबार अनुपमा अपनी 17 साल पुरानी कहानी सभी दर्शकों को दिखाना चाहती हैं। जब अनुपमा सिर्फ 28 साल की थीं और इसके बाद उनका पूरा जीवन बदल गया। अनुपमा सभी का स्वागत करते हुए अपनी इस स्पेशल कहानी को जरूर देखने के लिए कह रही है, जिसमें दर्शकों को अनुपमा के जीवन के कई अनसुने पहलुओं के बारे में पता चलेगा। अब तक हमने देखा है कि अनुपमा कैसे वनराज के साथ अपना कठिन जीवन जीने में कामयाब रही, जहां वह हर रोज मानसिक प्रताड़ना झेलती थी लेकिन वह अपने पूरे शाह परिवार को खुश रखने में कामयाब रही। लेकिन अब अनुपमा की जिंदगी का वो पन्ना जो आज तक किसी ने नहीं देखा! जल्द दर्शकों के सामने होगा। 

कब से शुरू हो रहा नमस्ते अमेरिका अनुपमा 2007?
अनुपमा की लोकप्रियता को देखते हुए निर्माताओं ने एक प्रीक्वल कहानी तैयार की है जिसमें मेकर्स अनुपमा के सफर को दिखाना चाहते हैं। अनुपमा प्रीक्वल शो 25 अप्रैल 2022 से शुरू होने के लिए पूरी तरह तैयार है। दर्शक इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे। शो का नाम नमस्ते अमेरिका अनुपमा 2007 बताया जा रहा है। अनुपमा की अब ये विशेष यात्रा अमेरिका में शुरू होने वाली है जहां 17 साल पहले उनका पूरा जीवन बदल गया था जब वह सिर्फ 28 साल की थीं।

अनुपमा' के प्रीक्वल की ऐसी होगी स्टारकास्ट
'अनुपमा' के प्रीक्वल में कई पुराने किरदार नजर आने वाले हैं। इसमें अनुपमा की शादी के 10 साल बाद की जिंदगी को दिखाया जाएगा। प्रीक्वल के जरिए फैंस देख सकेंगे कि शादी के 10 साल बाद अनुपमा का कैसे हाल थे और वो कैसे वनराज के साथ रह रही थी। बा ही होगी जो अनुपमा को वनराज से शादी के लिए पसंद करके लाएगी। इस सीरियल में बापूजी(अरविंद वैद्य), बा (अल्पना बूच), मामाजी(शेखर शुक्ला) और वनराज(सुधांशु पांडे) होंगे। साथ ही अनुपना के छोटे बच्चे होंगे। इतना ही नहीं खबरों की मानें तो सीरियल 'अनुपमा' के प्रीक्वल में टीवी अदाकारा सरिता जोशी की एंट्री हो चुकी है। 'अनुपमा' के प्रीक्वल में सरिता जोशी एक खास किरदार निभाने वाली हैं। वहीं वनराज की बहन डॉली का किरदार निभाने वाली अदाकारा एकता सरैया का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

नमस्ते अमेरिका अनुपमा 2007 में नहीं दिखेंगे ये कलाकार!
अनुपमा' के प्रीक्वल में अनुज कपाड़िया की थोड़ी सी झलक देखने को मिलेगी। क्योंकि कहानी विदेश से शुरू होगी और गौरव खन्ना का किरदार तब विदेश में रहता। हालांकि गौरव खन्ना शो में होंगे या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। कहानी में पारितोष यानी तोषू का किरदार निभाने वाले आशीष महरोत्रा और समर यानि पारस कलनावत शो का हिस्सा नहीं होंगे। क्योंकि दोनों के बचपन वाला रूप शो में नजर आएगा। वहीं 'अनुपमा' की बेटी पाखी तब पैदा नहीं हुई थी। इसलिए प्रीक्वल में मुस्कान बामने भी नहीं दिखेंगी। वहीं अनुपमा की बहू किंजल यानी निधी शाह का किरदार भी शो में नहीं होगा। उस कहानी के दौर में वनराज और काव्या की मुलाकात शायद ही हो। अनुज की बहन मालविका की एंट्री पर भी सवाल है। इसलिए शो में अनेरी वजानी भी नजर नहीं आएंगी!

End of Article