वनराज के जीवन में प्रेग्नेंसी का तड़का लगाएगी काव्या तो मालविका के एक्स लवर संग पाखी होगी फरार, शो में आएंगे 3 शॉकिंग ट्विस्ट!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2022, 10:48 AM IST

Anupamaa Serial Leap to Kavya Pregnancy 3 Big Twist in Star plus TV Serial : वनराज को सबक सिखाने के लिए काव्या देगी बड़ा झटका। कौन है मालविका का एक्स लवर अक्षय? जल्द ही कहानी में आने वाले 3 बड़े सरप्राइजिंग ट्विस्ट...

वनराज के जीवन में प्रेग्नेंसी का तड़का लगाएगी काव्या तो मालविका के एक्स लवर संग पाखी होगी फरार, शो में आएंगे 3 शॉकिंग ट्विस्ट!

अनुपमा के आगामी एपिसोड में, शाह और कपाड़िया परिवार पूरे जोश के साथ मकर संक्रांति मनाने के लिए तैयार हैं। साथ ही नौकरी की तलाश में मुंबई रवाना हुईं काव्या वापस लौटने वाली है। काव्या की वापसी इसबार सबके लिए बड़ा झटका लेकर आएगी। क्योंकि अब काव्या, वनराज को एक अच्छा सबक सिखाने जा रही है। वहीं नंदिनी ने पहले ही शाह परिवार में काफी कुछ तमाशा मचा दिया था। साथ ही कौन है अक्षय? जल्द ही कहानी में अक्षय को लेकर भी कई राज खुलने वाले हैं। इसी के लिए बताया जा रहा है कि सीरियल की कहानी भी आगे बढ़ने वाली है। जानें टीवी शो अनुपमा में आने वाले 3 बड़े सरप्राइजिंग ट्विस्ट...

काव्या बनेगी वनराज के बच्चे की मां?
पहले देखा गया था कि काव्या कुछ समय के लिए शाह हाउस छोड़ दिया। वनराज ने काव्या को बहुत अपमानित किया है और इसी वजह से उसने खुद को एक ब्रेक देने का फैसला किया है। इधर वनराज की नजदीकियां मालविका से बढ़ रही हैं। अब काव्या का अपना ट्रंप कार्ड खेलते हुए देखा जाएगा। चूंकि वनराज बिल्कुल अकेला है तो वोर मालविका को अपने प्यार के खेल में इस्तेमाल कर फंसाने का फैसला कर चुका है। वनराज, मालविका के साथ माइंड गेम खेलकर पूरे कपाड़िया बिजनेस को हथियाना चाहता है और वो आसानी से मूर्ख बन जाएगी। हालांकि, वनराज के मास्टर प्लान को फ्लॉप करने काव्या वापस आ गई है। वो कि वनराज को ये कहकर बड़ा शॉक देने वाली है कि वो प्रेग्नेंट है। जी हां, काव्या अब गर्भवती होने का कार्ड खेलने वाी है। प्रेग्नेंसी के इस झटके पर क्या होगा वनराज का रिएक्शन?

समर करेगी दूसरी अमीर लड़की से शादी!
अनुपमा भी काफी परेशान हो चुकी है। जब वो अपने बेटे समर की हालत देखती है कि कैसे नंदिनी ने उसे बहुत चोट पहुंचाई है। वो समर को रोते हुए देखकर खुद को संभाल नहीं पाती है। जहां समर अपने और नंदिनी के बीच की लड़ाई का सामना करने में असमर्थ है, वहीं अनुपमा नंदिनी के लिए भी चिंतित है। अब यहीं कहानी एक और बड़ा यू-टर्न लेने वाली है जब समर अपने जीवन में आगे बढ़ने का फैसला करेगी और वो नंदिनी को कभी पीछे मुड़कर नहीं देखेगा। समर और नंदिनी एक-दूसरे से इतने निराश हो चुके हैं कि दोनों अब अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ जाएंगे। अब आने वाले अपकमिंग ट्रैक में समर को एक अमीर लड़की से शादी करते हुए देखा जाएगा। ताकि वो नंदिनी से ज्यादा नफरत और उसे परेशान कर सके।

मालविका के एक्स लवर संग भाग जाएगी पाखी!
अनुपमा शो में जल्द ही लीप आने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच पाखी अपनी मां अनुपमा और अन्य घरवालों को अमेरिका में पढ़ने जानें देने के लिए समझाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, अनुपमा चाहती हैं कि वह भारत में पढ़े और आगे की पढ़ाई के लिए बाद में विदेश जाए। पाखी अपने फैसलों पर अडिग है और इस बात से परेशान है कि सभी उसके खिलाफ हैं। अब चौंकाने वाली बात तो ये है कि पाखी अपने लवर यानि बॉयफ्रेंड के साथ शाह हाउस से भागने का प्लान बना रही है। इससे भी बड़ा ट्विस्ट कहानी में ये है कि पाखी का बॉयफ्रेंड कोई और नहीं बल्कि मालविका का पूर्व प्रेमी अक्षय है। बताया जा रहा है कि अनुपमा में बड़ा लीप आने वाला है। जिसके तहत पाखी घर से भाग जाएगी। पाखी कुछ वर्षों के बाद बड़े होकर वापस लौटेगी। कहा जा रहा है कि जल्द ही आने वाले ट्रैक में एक बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा।

End of Article