बॉलीवुड

Katrina Kaif की बॉडी शेमिंग पर भड़कीं Parineeti Chopra, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

Parineeti Chopra on Katrina Kaif: कैटरीना कैफ के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे थे। अब परिणीति चोपड़ा उनके सपोर्ट में उतरी हैं और बॉडी शेमिंग करने वालों को करारा जवाब दिया है।

Image

परिणीति चोपड़ा का फूटा गुस्सा (pic credit-instagram)

Parineeti Chopra on Katrina Kaif: मां बनने के बाद कटरीना कैफ (Katrina Kaif) भले ही फिल्मों और लाइमलाइट से दूर नजर आ रही हों, लेकिन हाल ही में उनकी एक झलक ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। पति विक्की कौशल के साथ वह मुकेश और नीता अंबानी की गणपति पूजा में शामिल हुईं। यह कटरीना की लंबे समय बाद हुई पब्लिक अपीयरेंस थी। जैसे ही उनकी तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके प्रेग्नेंसी से पहले और बाद के लुक की तस्वीरें शेयर करनी शुरू कर दीं। कुछ यूजर्स ने उनके बदले हुए लुक और बॉडी को लेकर कमेंट किए, जिसके बाद अब परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) उनके सपोर्ट में सामने आई हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ajay Devgn की अपकमिंग मूवी को मिला टाइटल, नाम जानकर दंग रह जाएंगे आप!!)

परिणीति चोपड़ा का फूटा गुस्सा

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने कटरीना कैफ का बचाव किया है। उन्होंने बॉडी शेमिंग करने वालों को लेकर नाराजगी जताई। पीटीआई को दिए इंटरव्यू में परिणीति ने कहा कि किसी महिला के बच्चे को जन्म देने के बाद उसके शरीर पर कमेंट करना सही नहीं है। परिणीति ने कहा, “जब कोई किसी महिला के बच्चे को जन्म देने के बाद उसके शरीर पर कमेंट करता है तो मुझे यह अनपढ़ सोच लगती है। अगर आप बाल कटवाते हैं तो बाल छोटे होंगे। अगर छुट्टियों पर जाते हैं तो शरीर पर टैन होगा। अगर जिम जाते हैं तो एब्स बनेंगे। आपके शरीर पर हर चीज का असर दिखता है और उसे सेलिब्रेट किया जाता है।” उन्होंने आगे कहा कि जब एक महिला अपने शरीर में बच्चे को जन्म देती है तो उस बदलाव को गलत तरीके से क्यों देखा जाता है। परिणीति ने कहा कि अगर वह किसी महिला के शरीर पर स्ट्रेच मार्क देखती हैं तो वह इसे बच्चे को जन्म देने की खूबसूरत निशानी मानेंगी और पूछेंगी कि बच्चा कैसा है।

परिणीति ने यह भी बताया कि वह सोशल मीडिया पर ज्यादा समय नहीं बिताती हैं। इसलिए उन्हें अपने या दूसरे लोगों के आसपास हो रही ट्रोलिंग के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रहती। उन्होंने कहा कि वह दूसरे लोगों के शरीर और पर्सनल जिंदगी पर बात करने से भी बचती हैं और उन्हें लगता है कि इस तरह की चीजों में समय बर्बाद करना सही नहीं है। जानकारी के लिए बता दें कि परिणीति जल्द ही सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' में नजर आएंगी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article