बॉलीवुड

जब Yami Gautam ने जीता नेशनल अवॉर्ड, खुशी से भावुक हुए पति आदित्य धर

Aditya Dhar Emotional: 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान मिला। पत्नी को अवॉर्ड मिलता देख आदित्य धर भावुक हो गए। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Image

भावुक हुए आदित्य धर (pic credit-zoom)

Aditya Dhar Emotional: 72वें नेशनल फिल्म पुरस्कार समारोह में यामी गौतम (Yami Gautam) के लिए 22 सितंबर का दिन बेहद खास रहा। पति आदित्य धर (Aditya Dhar) के साथ पहुंचीं यामी ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया। वहीं, आदित्य धर की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को बेस्ट फीचर फिल्म का सम्मान मिला। दोनों इस खास मौके पर ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आए और उनकी जोड़ी ने सभी का ध्यान खींचा। हालांकि, समारोह में सबसे खास पल तब आया, जब यामी अवॉर्ड लेने स्टेज पर पहुंचीं। अपनी पत्नी को यह सम्मान मिलता देख आदित्य धर भावुक हो गए। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Katrina Kaif की बॉडी शेमिंग पर भड़कीं Parineeti Chopra, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब)

भावुक हुए आदित्य धर

नेशनल फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान यामी गौतम और आदित्य एक साथ बैठे नजर आए। जब यामी को अवॉर्ड और सर्टिफिकेट लेने के लिए स्टेज पर बुलाया गया, तब आदित्य का रिएक्शन देखने लायक था। यामी को अपना पहला नेशनल अवॉर्ड मिलता देख आदित्य भावुक हो गए। वह अपनी पत्नी के लिए तालियां बजाते नजर आए और उनकी आंखों में आंसू भी दिखाई दिए। यामी जब स्टेज पर पहुंचीं तो उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों का हाथ जोड़कर नमस्ते किया। इसके बाद कैमरा आदित्य की तरफ गया, जहां वह यामी के लिए तालियां बजाते और भावुक होते नजर आए।

बता दें कि यामी गौतम ने अपने पहले नेशनल अवॉर्ड को लेकर खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि किसी कलाकार के लिए यह सबसे बड़ी खुशी और सम्मान की बात है। उनके मुताबिक, यह देश की ओर से मिलने वाला सबसे बड़ा सम्मान है और वह अभी भी इस पल को महसूस करने की कोशिश कर रही हैं। बताते चलें कि यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ साल 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया था। बॉक्स ऑफिस पर भी यामी की ये फिल्म हिट साबित हुई थी। आपने यामी गौतम की ये फिल्म देखी या नहीं हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं...

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article