Bigg Boss 20 Yung DSA Viral Video Exposes Him: सलमान खान के शो "बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में यूं तो हर कंटेस्टेंट सुर्खियों में बना हुआ है, चाहे वो काजी तौकीर हों या फिर माही विज और यंग डीएसए। 'बिग बॉस 20' में बीते सप्ताह आए वीकेंड का वार में मुनव्वर फारूकी ने यंग डीएसए से सवाल किया था कि क्या तुम एमसी स्टेन को कॉपी कर रहे हो? इसपर यंग डीएसए ने कहा था कि ऐसा कुछ नहीं है और ये उनकी खुद की पर्सनालिटी है। वहीं यंग डीएसए (Yung DSA) के एक्सेंट को देख खुद सलमान खान ने भी सवाल किया था कि क्या वह साधारण तरीके से बात नहीं कर सकते या इसी लहजे में हमेशा बोलते हैं? इसपर यंग डीएसए ने जवाब दिया था कि वह ऐसे ही बात करते हैं और उनका एक्सेंट ओरिजनल है। जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: आसिफ खान पर भड़के Qazi Touqeer के भाई, पोस्टर पर कालिख लगाने पर बोले- ज्यादा हो रहा है...
लेकिन हाल ही में 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) कंटेस्टेंट यंग डीएसए के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देख लोगों ने कहा कि यंग डीएसए झूठ बोल रहे थे। यंग डीएसए का ये वीडियो उनके इंटरव्यू से जुड़ा है, जिसमें वह साधारण तरीके से अंग्रेजी और हिंदी भाषा बोलते नजर आए। केवल एक ही नहीं बल्कि कई वीडियोज में यंग डीएसए का एक्सेंट बिल्कुल अलग दिखा। इन वीडियोज को देख सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: Salman Khan को 'पाखंडी-बेवकूफ’ कहने के बाद Sofia Hayat का यू-टर्न, एक्टर की तारीफ में बोलीं- 'अच्छे लगते हैं’
यंग डीएसए (Yung DSA) को आड़े हाथों लेते हुए एक यूजर ने लिखा, "इसकी जुबान बिग बॉस में आकर बदल गई है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "यंग डीएसए ने सलमान खान से झूठ बोला कि उसका यही एक्सेंट है। ये उस अजीब तरीके से यहां क्यों बात नहीं कर रहा।" तीसरे यूजर ने लिखा, "इसलिए मुनव्वर बोल रहा था इसको कि असल आवाज ये नहीं है तुम्हारी और इसने कहा था कि नहीं मैं ऐसे ही बात करता हूं। हमेशा से स्टैन की कॉपी।" चौथे यूजर ने लिखा, "अभी तो सही से बात कर रहा है, पता नहीं उधर क्यों बोल रहा है स्टेन के जैसा।"
