बॉलीवुड अदाकारा श्रद्धा कपूर की बायोपिक मूवी ईठा 4 दिसम्बर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें वो मराठी लीजेंड विठाबाई नारायणगावकर का रोल निभाती दिखाई देंगी। जब ईठा का टीजर सामने आया था, तब इंटरनेट हिल गया था और तभी से दर्शक इस मूवी के इंतजार में हैं। फिल्म ईठा की रिलीज डेट के ऐलान के साथ ही ये साफ हो गया था कि इसकी टक्कर अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी से होगी, जिसमें विद्या बालन और राशि खन्ना अहम किरदारों में हैं। हालांकि इंडस्ट्री से सामने आ रही ताजा रिपोर्ट की मानें तो अक्की ने अपनी फिल्म को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है, जिसके बाद ईठा की सोलो रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। अब श्रद्धा कपूर की ईठा बॉक्स ऑफिस पर सोलो रिलीज होगी और इसके पास बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने का पूरा मौका होगा। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 72nd National Film Awards: राष्ट्रपति Droupadi Murmu के हाथों सम्मानित हुए Mammootty, Kartik Aaryan, Yami Gautam, देखें विनर लिस्ट
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को जानकारी दी है, "अक्षय कुमार की अगली फिल्म के मेकर्स ने ये फैसला लिया है कि अपनी मूवी को 4 दिसम्बर के दिन रिलीज नहीं करेंगे। मेकर्स ने फैसला लिया है कि वो मूवी को सेकेंड हाफ ऑफ नवम्बर में रिलीज करेंगे। अगर ये किसी भी कारण से तैयार नहीं हो पाती है तो वो इसे अगले साल रिलीज करेंगे। हालांकि इतना पक्का है कि ये मूवी 4 दिसम्बर को रिलीज नहीं होगी। फिल्म का डायरेक्शन अनीस बज्मी ने किया है, जो अपने शानदार डायरेक्शन के लिए जाने जाते हैं।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Krishna Mukerji Last Rites: रानी मुखर्जी की मां का हुआ अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने पहुंचे शाहरुख खान सहित ये सितारे
Eetha के पास है कमाई का शानदार मौका
4 दिसम्बर से केवल अक्षय कुमार की ही अपकमिंग मूवी नहीं बल्कि अजय देवरन की रेंजर भी आगे बढ़ चुकी है। ऐसे में ईठा के पास अच्छी कमाई करने का पूरा मौका है। श्रद्धा कपूर लम्बे समय से एक सोलो हिट की तलाश में हैं और ईठा उनकी तलाश पूरी कर सकती है। ईठा के टीजर को दर्शकों ने जितना शानदार रिस्पॉन्स दिया है, उसके बाद साफ है कि ये फिल्म श्रद्धा कपूर के लिए लाइफचेंजिंग साबित हो सकती है।
