अनुपमा 10 मई 2022 एपिसोड अपडेट: मरने से पहले बापू जी ने अनुपमा के सामने रखी ऐसी शर्त, अनुज से किया यह डिमांड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2022, 02:26 PM IST

अनुपमा 10 मई 2022 एपिसोड अपडेट: अनुपमा टीवी सीरियल में अब बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अनुपमा और अनुज की शादी से पहले बापू जी को दूसरा हार्ट अटैक आएगा जिसकी वजह से वह अपनी अंतिम सांसे लेने लगेंगे। 

अनुपमा 10 मई 2022 एपिसोड अपडेट: मरने से पहले बापू जी ने अनुपमा के सामने रखी ऐसी शर्त, अनुज से किया यह डिमांड

अनुपमा 10 मई 2022 एपिसोड अपडेट: अनुपमा टीवी सीरियल में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखा जा रहा है। फैंस को लंबे समय से अनुपमा और अनुज की शादी का इंतेजार है लेकिन इस टीवी सीरियल में कुछ ऐसे ट्विस्ट्स आ रहे हैं जिसकी वजह से फैंस अनुपमा और अनुज को शादी के बंधन में बंधते हुए नहीं देख पा रहे हैं। जिसकी वजह से फैंस का गुस्सा टीवी सीरयल के मेकर्स पर फूट रहा है। आने वाले एपिसोड में कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी वजह से शायद अनुपमा और अनुज की शादी जल्द से जल्द हो जाएगी। आने वाले एपिसोड में ये देखा जाएगा कि अनुपमा और अनुज के शादी के फंक्शन के बीच में बापू जी की हालत बहुत खराब हो जाएगी। 

अनुपमा टीवी सीरियल का आने वाला एपिसोड बहुत रोचक होने वाला है, इस टीवी सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में यह देखा जाएगा कि अनुपमा और अनुज की संगीत सेरेमनी शुरू हो जाएगी। इस दौरान अनुपमा और अनुज की कॉलेज लव स्टोरी को दिखाया जाएगा। इसके बाद यह देखा जाएगा कि अनुज घर की सभी महिलाओें के साथ डांस करेगा। वहीं काव्या भी खुशी-खुशी अनुज के साथ डांस करने लगेगी, जिसे देख कर बा और वनराज गुस्से से लाल हो जाएंगे। वहीं काव्या और राखी हंसने लगेंगी। 

असली ड्रामा तो तब शुरू होगा जब बापू जी की हालत और गंभीर हो जाएगी और वह नीचे गिर जाएंगे। जिसके बाद कोई यह नहीं समझ पाएगा कि बापू जी को क्या हो गया है। दूसरे हार्ट अटैक की वजह से बापू जी की हालत गंभीर होती जाएगी। उन्हें अस्पताल ले जाया जाएगा। यहां बापू जी अपनी अंतिम सांसे लेंगे। मरने से पहले बापू जी अनुपमा और अनुज के सामने शर्त रखेंगे। वह यह डिमांड करेंगे कि जल्द से जल्द यह दोनों शादी कर लें ताकि कोई अनहोनी ना हो। वह मरने से पहले अनुपमा और अनुज की शादी देखना चाहते हैं। 

End of Article