अनुपमा के मेकर्स पर फूटा फैंस का गुस्सा,‌ अनुपमा को वापस पाने के लिए वनराज के उठाए कदम से दर्शक हुए नाराज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 11, 2022, 05:53 PM IST

Anupamaa TV Serial: छोटे पर्दे का पॉपुलर टीवी सीरियल अनुपमा अब दर्शकों के लिए नाराजगी की वजह बन गया है। इस टीवी सीरियल की कहानी अब दशकों को पसंद नहीं आ रही है। जानें क्यों ट्विटर पर अनुपमा ट्रेंड कर रहा है।

अनुपमा के मेकर्स पर फूटा फैंस का गुस्सा,‌ अनुपमा को वापस पाने के लिए वनराज के उठाए कदम से दर्शक हुए नाराज

Anupamaa Trends On Twitter: अनुपमा टीवी सीरियल दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है। जब से इस टीवी सीरियल की शुरुआत हुई है तब फैंस इसके हर एपिसोड देखने के लिए बेकरार रहते हैं। दर्शकों को अनुपमा और अनुज की रोमांटिक लव स्टोरी बहुत पसंद आती है। इस टीवी सीरियल के मौजूदा एपिसोड में अनुपमा और अनुज की शादी का ट्रैक चल रहा है। जिसका इंतजार दशक लंबे समय से कर रहे थे। भले ही यह ट्रैक शुरू हो गया है, लेकिन अब तक अनुज और अनुपमा की शादी नहीं हुई है। और यही दशकों की नाराजगी की वजह बन गई है। सिर्फ एक नहीं बल्कि कई कारणों की वजह से दर्शक अब इस टीवी सीरियल से नाराज हैं और उनका गुस्सा शो के मेकर्स पर निकल रहा है। 

पिछले कुछ समय से ट्विटर पर 'अनुपमा को बर्बाद करना बंद करो (Stop Ruining Anupamaa)' ट्रेंड कर रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे फैंस को यह‌ बिलकुल भी पसंद नहीं आ रहा है कि इस समय शो का पूरा फोकस वनराज और उसकी फीलिंग्स‌ पर‌ है। इस‌ समय शो में यह दिखाया जा रहा है कि वनराज अनुपमा को जीवन में आगे बढ़ता हुआ देख जल रहा है। इसके साथ फैंस अनुपमा और अनुज की मेहंदी फंक्शन को लेकर भी नाराज हैं। फैंस का मानना है कि मेकर्स ने इस खूबसूरत सी स्टोरीलाइन को बिगाड़ दिया है। 

एक फैन ने रिएक्ट करते हुए लिखा कि 'सच में वनराज के क्लोजअप... इतना तो उसकी और काव्या की शादी के टाइम पर भी नहीं थे। नकारात्मकता से क्यों सब कुछ बर्बाद किया जा रहा है। इसकी तीसरी शादी लगती है। #Anupamaa Stop Ruining Anupamaa' तो वहीं एक यूजर ने अनुपमा के पिछले एपिसोड को अब तक का सबसे खराब एपिसोड बताया। इस फैन का कहना था कि अनुज और अनुपमा की शादी के दौरान यह देखना दिल तोड़ देता है। कुछ फैंस ने तो अनुज और अनुपमा के मेहंदी फंक्शन को भी अब तक का सबसे खराब एपिसोड बताया। 

End of Article